सांसद बोले, सम्राट बाबू बच्चियां डरी हुईं हैं, बचा लीजिए:पप्पू यादव ने कहा- बिना सुरक्षा मानकों के चल रहे छात्रावास, लाइसेंस की जांच होनी चाहिए

सांसद बोले, सम्राट बाबू बच्चियां डरी हुईं हैं, बचा लीजिए:पप्पू यादव ने कहा- बिना सुरक्षा मानकों के चल रहे छात्रावास, लाइसेंस की जांच होनी चाहिए

पटना के गांधी मैदान के पास पीजी गर्ल्स हॉस्टल में औरंगाबाद की एक NEET छात्रा की मौत हुई थी। हॉस्टल में मंगलवार को पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पहुंचे। उन्होंने कहा कि बिहार में गर्ल्स हॉस्टल की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े गिए। पप्पू यादव ने कहा कि पटना में बड़ी संख्या में ऐसे गर्ल्स हॉस्टल संचालित हो रहे हैं, जो बिना लाइसेंस और जरूरी सुरक्षा मानकों के चलाए जा रहे हैं। न तो इन हॉस्टलों की नियमित जांच होती है और न ही अग्निशमन, सीसीटीवी, प्रवेश-निकास व्यवस्था और वार्डन की उपस्थिति जैसे बुनियादी मानकों का पालन किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि सभी गर्ल्स हॉस्टलों के लाइसेंस की तत्काल जांच कराई जाए और जो हॉस्टल नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। डिप्टी सीएम से हाथ जोड़कर बोला सम्राट बाबू बच्चियां डरी हुईं हैं, उन्हें बचा लीजिए। चपरासी कैसे करोड़पति बन गया इस दौरान सांसद ने नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा से जुड़ी शंभू हॉस्टल की हालिया घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की विफलता को उजागर करती है। पप्पू यादव ने शंभू हॉस्टल के निर्माण को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि यह जांच का विषय है कि हॉस्टल की इमारत किन नियमों के तहत बनी और एक चपरासी कैसे करोड़ों रुपए की संपत्ति का मालिक बन गया। उन्होंने इसे गंभीर आर्थिक और प्रशासनिक अनियमितता करार दिया। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से की अपील सांसद ने इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से इस मामले में व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करने की अपील की, ताकि दोषियों को संरक्षण न मिले और सच्चाई सामने आ सके। पप्पू यादव ने दो टूक शब्दों में कहा कि छात्राओं की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए, तो वे सड़क से सदन तक आंदोलन करेंगे। सांसद ने यह भी कहा कि दोषी चाहे जितने प्रभावशाली हों, उन्हें हर हाल में बेनकाब किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। पटना के गांधी मैदान के पास पीजी गर्ल्स हॉस्टल में औरंगाबाद की एक NEET छात्रा की मौत हुई थी। हॉस्टल में मंगलवार को पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पहुंचे। उन्होंने कहा कि बिहार में गर्ल्स हॉस्टल की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े गिए। पप्पू यादव ने कहा कि पटना में बड़ी संख्या में ऐसे गर्ल्स हॉस्टल संचालित हो रहे हैं, जो बिना लाइसेंस और जरूरी सुरक्षा मानकों के चलाए जा रहे हैं। न तो इन हॉस्टलों की नियमित जांच होती है और न ही अग्निशमन, सीसीटीवी, प्रवेश-निकास व्यवस्था और वार्डन की उपस्थिति जैसे बुनियादी मानकों का पालन किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि सभी गर्ल्स हॉस्टलों के लाइसेंस की तत्काल जांच कराई जाए और जो हॉस्टल नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। डिप्टी सीएम से हाथ जोड़कर बोला सम्राट बाबू बच्चियां डरी हुईं हैं, उन्हें बचा लीजिए। चपरासी कैसे करोड़पति बन गया इस दौरान सांसद ने नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा से जुड़ी शंभू हॉस्टल की हालिया घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की विफलता को उजागर करती है। पप्पू यादव ने शंभू हॉस्टल के निर्माण को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि यह जांच का विषय है कि हॉस्टल की इमारत किन नियमों के तहत बनी और एक चपरासी कैसे करोड़ों रुपए की संपत्ति का मालिक बन गया। उन्होंने इसे गंभीर आर्थिक और प्रशासनिक अनियमितता करार दिया। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से की अपील सांसद ने इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से इस मामले में व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करने की अपील की, ताकि दोषियों को संरक्षण न मिले और सच्चाई सामने आ सके। पप्पू यादव ने दो टूक शब्दों में कहा कि छात्राओं की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए, तो वे सड़क से सदन तक आंदोलन करेंगे। सांसद ने यह भी कहा कि दोषी चाहे जितने प्रभावशाली हों, उन्हें हर हाल में बेनकाब किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *