MP-राजस्थान समेत पंजाब, हरियाणा में बारिश का अलर्ट:हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में आज से बर्फबारी; कई राज्यों में दिन का पारा 30° के पार

MP-राजस्थान समेत पंजाब, हरियाणा में बारिश का अलर्ट:हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में आज से बर्फबारी; कई राज्यों में दिन का पारा 30° के पार

उत्तर और मध्य भारत पर अगले 36 घंटों में लो-लैटिट्यूड वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर होगा। इसके कारण आज हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश में तेज बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट है। वहीं उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश के 15 जिलों और राजस्थान के 25 जिलों में बारिश का अलर्ट है। यहां गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिर सकती है। राजस्थान के 5 जिलों में भी मंगलवार को बारिश हुई। वहीं नागौर में बारिश के साथ ओले भी गिरे। वहीं मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बुधवार से बर्फबारी और बारिश की चेतावनी जारी की है। उत्तराखंड के 5 जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बर्फबारी हो सकती है। उत्तर प्रदेश, एमपी, छत्तीसगढ़ समेत मध्य और दक्षिण भारत के कई राज्यों में दिन का तापमान चढ़कर 30 डिग्री के पार पहुंच गया है। हिमाचल प्रदेश में भी दिन में सामान्य से ज्यादा गर्मी महसूस की जा रही है। अगल 2 दिन मौसम का हाल 19-20 फरवरी: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी की संभावना। वहीं राजस्थान, एमपी समेत पंजाब चंड़ीगढ़ में तेज बारिश के आसार हैं। वहीं यूपी में हल्की बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *