MP Police Constable Result 2025 Out: मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 के पहले चरण का परिणाम जारी कर दिया है। इस रिजल्ट के साथ ही दूसरे चरण यानी फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए सफल उम्मीदवारों की राह साफ हो गई है।
MP Police Result 2025 Rank List: इतने कैंडिडेट्स हुए शॉर्टलिस्ट
पुलिस मुख्यालय द्वारा निकाली गई 7500 कांस्टेबल (एक्जीक्यूटिव) पदों की इस भर्ती में मुकाबला काफी कड़ा रहा। इस परीक्षा के लिए लगभग 9.78 लाख युवाओं ने अप्लाई किया था, जिनमें से 6.85 लाख कैंडिडेट्स परीक्षा में शामिल हुए। अब बोर्ड ने कुल रिक्तियों के मुकाबले 59,438 उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए योग्य घोषित किया है। सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर की लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
MP Police Constable Cut Off 2025: कब हुई थी एग्जाम
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन प्रदेश के 11 प्रमुख शहरों में किया गया था। यह परीक्षा 30 अक्टूबर, 2025 से शुरू होकर 15 दिसंबर, 2025 तक चली थी। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर जैसे प्रमुख केंद्रों पर हजारों युवाओं ने अपनी किस्मत आजमाई थी। अब सफल घोषित किए गए उम्मीदवारों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) से गुजरना होगा।
MP Police Constable 2025 Admit Card: कब आएगा एडमिट कार्ड
पहले चरण में पास होने वाले कैंडिडेट्स को अब दूसरे चरण की चुनौतियों के लिए तैयार रहना होगा। इसमें उनके दस्तावेजों की जांच होगी और शारीरिक परीक्षा ली जाएगी। शारीरिक परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी और तारीखों का एलान जल्द ही पुलिस मुख्यालय द्वारा अलग से किया जाएगा। दूसरे चरण के लिए एडमिट कार्ड भी ऑफिशियल वेबसाइट पर बाद में जारी किए जाएंगे।
MPESB Police Result 2025 Direct Link: ऐसे चेक करे रिजल्ट
कैंडिडेट्स इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं-
- सबसे पहले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- यहां होम पेज पर MP Police Constable Result 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
- आपके सामने एक पीडीएफ फाइल खुलेगी।
- इस लिस्ट में अपना रोल नंबर सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा ।
- भविष्य की जरूरत के लिए आप रिजल्ट का प्रिंट आउट ले और अपने पास संभाल कर रखें।


