‘बेरोजगारी भत्ते की जगह शुरू कर दीजिए सेक्स भत्ता’, किस पर भड़के सांसद पप्पू यादव?

‘बेरोजगारी भत्ते की जगह शुरू कर दीजिए सेक्स भत्ता’, किस पर भड़के सांसद पप्पू यादव?

बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रविवार को देश के नेताओं और अफसरों पर अब गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं और रक्षक ही भक्षक बने हुए हैं। पप्पू यादव ने कहा कि पिछले 12 सालों में लगभग नेताओं ने इस देश की बच्चियों को हवस का शिकार बनाया है। पूर्णिया सांसद ने तंज कसते हुए कहा कि जब सिस्टम ही भ्रष्टाचार और शोषण में डूबा है, तो सरकार को अब दिखावे की योजनाएं बंद कर देनी चाहिए।

सेक्स भत्ता और सेक्स पेंशन कर देना चाहिए शुरू

पप्पू यादव ने व्यवस्था पर कटाक्ष करते हुए कहा, “देश में छात्रवृत्ति और पेंशन जैसी व्यवस्थाएं खत्म कर देनी चाहिए। अब उसकी जगह ‘सेक्स भत्ता’ और ‘सेक्स पेंशन’ जैसी व्यवस्था शुरू कर देनी चाहिए। जब 90 प्रतिशत नेता और अधिकारी ही शोषण में शामिल हैं, तो भत्ता तो देना ही पड़ेगा।” उन्होंने आरोप लगाया कि बेटियों को अब नशे से ज्यादा इन भ्रष्ट नेताओं और अधिकारियों से बचाने की जरूरत है। पप्पू यादव ने यह भी कहा कि अब महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है और समाज को इस पर गंभीरता से काम करना होगा। अब इस देश में बच्चियों को बचान एके लिए क्रांति की जरूरत है।

राजनीति का रास्ता बिस्तर से होकर गुजरता है

पूर्णिया सांसद ने कहा कि अब तो ये चर्चा शुरू हो गई है कि महिलाओं को राजनीति में आगे बढ़ने के लिए ‘बिस्तर’ से होकर गुजरना पड़ता है। उन्होंने कहा, ‘इस देश के लिए इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या ये हो सकता है, ये तो हमारी मां-बहनों के लिए गाली है। फिल्मों में भी महिलाओं को काम करने के लिए कास्टिंग काउंच से गुजरना पड़ता है।’ सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई कि इन घिनौने कृत्यों पर तत्काल रोक लगाई जाए और दोषियों को बख्शा न जाए।

पप्पू यादव ने की स्पीडी ट्रायल और फांसी की मांग

पप्पू यादव ने मांग की कि महिला शोषण के मामलों में स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपियों को सजा दिलाई जानी चाहिए। खास कर अगर किसी मामले में कोई नेता या रसूखदार आदमी शामिल हो तो एक महीने के भीतर स्पीडी ट्रायल पूरा कर उन्हें फांसी की सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने गोवा से लेकर देश के अन्य हिस्सों में हुए दुर्व्यवहार का जिक्र करते हुए कहा कि बेटियों पर गिद्ध दृष्टि रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति होती है।

महंगाई और आम आदमी के दर्द पर सवाल

महिला सुरक्षा के साथ-साथ इस प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पप्पू यादव ने महंगाई को लेकर भी केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल की कीमतों का हवाला देते हुए कहा, ‘मोदी जी, नेता, पदाधिकारी और पूंजीपति तो मस्त हैं क्योंकि उनके पास अथाह पैसा है। लेकिन आम आदमी अपनी जिंदगी कैसे जिए? जो गरीब बर्बाद होना था, वह तो बर्बाद हो गया।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *