मां से मिलकर भावुक हो गए सांसद पप्पू यादव:पैर छूकर आशीर्वाद लिया; फेसबुक पर लिखा- मां ने मुझे अन्याय के खिलाफ लड़ना सिखाया है

मां से मिलकर भावुक हो गए सांसद पप्पू यादव:पैर छूकर आशीर्वाद लिया; फेसबुक पर लिखा- मां ने मुझे अन्याय के खिलाफ लड़ना सिखाया है

पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव जमानत मिलने के बाद गुरुवार को अपनी मां से मिले। मां को देखते ही पप्पू यादव भावुक हो गए। पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद घर में बैठकर खाना खाया। इस दौरान उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। परिवार वालों से खूब बातचीत की और पुरानी यादें ताजा की। पप्पू यादव ने कहा कि जेल से बाहर आने के बाद मां का आशीर्वाद और उनका बनाया खाना मिलना सौभाग्य की बात है। पिताजी के गुजरने के बाद ये पहली दफा है जब वे मां के हाथों का बना खाना खा रहे हैं। बचपन याद आ गया। सांसद का भावुक पोस्ट मां से मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए सांसद पप्पू यादव ने फेसबुक पर एक भावुक पोस्ट लिखा… नीट छात्रा को न्याय दिलाने की लड़ाई में साजिश के तहत हुई जेल यात्रा के बाद आज पूर्णिया में पहली बार मां से मुलाकात हुई। उन्हें देखकर मन भावुक हो उठा। उनकी आंखों में चिंता भी थी और आशीर्वाद भी। मुझे गर्व है कि मेरी मां ने मुझे अन्याय के खिलाफ लड़ने, सत्य के साथ खड़े रहने और मानवता के लिए जीने के संस्कार दिए हैं। उनकी यही सीख हर संघर्ष में मुझे ताकत देती है और आगे बढ़ने का हौसला भी। समर्थकों ने किया भव्य इससे पहले बुधवार को सांसद पप्पू यादव सबसे पहले पूर्णिया एयरपोर्ट पहुंचे। स्वागत को लेकर एयरपोर्ट के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। समर्थक पूर्णिया सांसद जिंदाबाद, बिहार ए शेर जिंदाबाद जैसे नारे लगाते रहे। सांसद पप्पू यादव को बुके देने वालों, फूलों की माला पहनाने वालों और सेल्फी लेने वालों की होड़ लगी रही। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूलों की बारिश शुरू कर दी। सैकड़ों बाइक और कार के काफिले के साथ सांसद पप्पू यादव ने एयरपोर्ट रोड से रोड से विशाल शो किया। जेसीबी से फूलों की बारिश के बीच पूर्णिया सांसद का भव्य स्वागत हुआ। वे जिन रास्तों से होकर गुजर रहे, जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। खुशी से लबरेज समर्थक आगमन की खुशी में झूमते नजर आ रहे। पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव जमानत मिलने के बाद गुरुवार को अपनी मां से मिले। मां को देखते ही पप्पू यादव भावुक हो गए। पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद घर में बैठकर खाना खाया। इस दौरान उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। परिवार वालों से खूब बातचीत की और पुरानी यादें ताजा की। पप्पू यादव ने कहा कि जेल से बाहर आने के बाद मां का आशीर्वाद और उनका बनाया खाना मिलना सौभाग्य की बात है। पिताजी के गुजरने के बाद ये पहली दफा है जब वे मां के हाथों का बना खाना खा रहे हैं। बचपन याद आ गया। सांसद का भावुक पोस्ट मां से मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए सांसद पप्पू यादव ने फेसबुक पर एक भावुक पोस्ट लिखा… नीट छात्रा को न्याय दिलाने की लड़ाई में साजिश के तहत हुई जेल यात्रा के बाद आज पूर्णिया में पहली बार मां से मुलाकात हुई। उन्हें देखकर मन भावुक हो उठा। उनकी आंखों में चिंता भी थी और आशीर्वाद भी। मुझे गर्व है कि मेरी मां ने मुझे अन्याय के खिलाफ लड़ने, सत्य के साथ खड़े रहने और मानवता के लिए जीने के संस्कार दिए हैं। उनकी यही सीख हर संघर्ष में मुझे ताकत देती है और आगे बढ़ने का हौसला भी। समर्थकों ने किया भव्य इससे पहले बुधवार को सांसद पप्पू यादव सबसे पहले पूर्णिया एयरपोर्ट पहुंचे। स्वागत को लेकर एयरपोर्ट के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। समर्थक पूर्णिया सांसद जिंदाबाद, बिहार ए शेर जिंदाबाद जैसे नारे लगाते रहे। सांसद पप्पू यादव को बुके देने वालों, फूलों की माला पहनाने वालों और सेल्फी लेने वालों की होड़ लगी रही। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूलों की बारिश शुरू कर दी। सैकड़ों बाइक और कार के काफिले के साथ सांसद पप्पू यादव ने एयरपोर्ट रोड से रोड से विशाल शो किया। जेसीबी से फूलों की बारिश के बीच पूर्णिया सांसद का भव्य स्वागत हुआ। वे जिन रास्तों से होकर गुजर रहे, जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। खुशी से लबरेज समर्थक आगमन की खुशी में झूमते नजर आ रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *