लोहरदगा | सांसद सुखदेव भगत शुक्रवार को शोकाकुल परिवारों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। इस क्रम में वे छतर बगीचा, लोहरदगा स्थित नेतरहाट स्कूल के पूर्व शिक्षक स्वर्गीय अवध बिहारी दुबे के आवास पहुंचे। जहां उन्होंने स्वर्गीय अवध बिहारी दुबे के पार्थिव शरीर को नमन किया । इसके पश्चात सांसद सुखदेव भगत कोर्ट रोड स्थित बलदेव साहू महाविद्यालय के पूर्व डेमोंस्ट्रेटर स्वर्गीय गोपाल प्रसाद गुप्ता के आवास पहुंचे। वहां उन्होंने स्वर्गीय गोपाल प्रसाद गुप्ता के पार्थिव शरीर को नमन किया और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढ़स बंधाया। लोहरदगा | सांसद सुखदेव भगत शुक्रवार को शोकाकुल परिवारों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। इस क्रम में वे छतर बगीचा, लोहरदगा स्थित नेतरहाट स्कूल के पूर्व शिक्षक स्वर्गीय अवध बिहारी दुबे के आवास पहुंचे। जहां उन्होंने स्वर्गीय अवध बिहारी दुबे के पार्थिव शरीर को नमन किया । इसके पश्चात सांसद सुखदेव भगत कोर्ट रोड स्थित बलदेव साहू महाविद्यालय के पूर्व डेमोंस्ट्रेटर स्वर्गीय गोपाल प्रसाद गुप्ता के आवास पहुंचे। वहां उन्होंने स्वर्गीय गोपाल प्रसाद गुप्ता के पार्थिव शरीर को नमन किया और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढ़स बंधाया।


