माता शीतला के धाम पहुंचे सांसद मनोज तिवारी:आंधी रात मां के दरबार में गया भजन…”हां हम सनातनी हैं जी” पर लगे जयकारे

माता शीतला के धाम पहुंचे सांसद मनोज तिवारी:आंधी रात मां के दरबार में गया भजन…”हां हम सनातनी हैं जी” पर लगे जयकारे

भोजपुरी गायक भाजपा सांसद मनोज तिवारी ‘मृदुल’ को सुनने के लिए शीतला मंदिर संगीत समारोह की दूसरी निशा में बुधवार को प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। मां के चरणों में शीश नवाने के बाद वह मंच की ओर बढ़े तो दशाश्वमेध घाट पर हलचल भी बढ़ गई। बहुतेरे प्रशंसक सेल्फी लेने को आतुर हो उठे। मनोज ने सबको निवेदन पूर्वक बैठाया। इसके बाद देवी गीत, चैती, पचरा आदि की झड़ी लगा दी। अपने हिंदी एल्बम ‘ममता की छांव’ का गीत ‘आंख खुले तो सबसे पहले दर्शन मैया तेरा हो…’ चैती ‘राम जी के भईले जनमवा हो चइत महिनवा ना…’, ‘ए राजा जी…’, ‘हां हम सनातनी हैं जी…’, ‘शीतला घाट पे काशी में…’,’इज्जत बचाय लिया हे हो महतारी…’, ‘काला टीका काला टीका…’, ‘शेर पर सवार रुपवा मनवा मोहत बा…’ आदि गीत सुनाते गए और श्रोता मस्त होकर सुनते गए। ‘हर हर महादेव शंभू काशी विश्वनाथ गंगे…’ से मनोज ने अपने कार्यक्रम को विराम दिया। वीडियो देखने के लिए ऊपर फोटो पर क्लिक करें…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *