भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री और संभाग प्रभारी सांसद लता वानखेड़े मंगलवार को आगर मालवा पहुंचीं। यहां कंपनी गार्डन में आयोजित आगर विधानसभा क्षेत्र की बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं को जोश भरते हुए कहा कि भाजपा की विचारधारा को अब हर घर तक पहुंचाना है। उन्होंने साफ किया कि भाजपा सिर्फ एक दल नहीं बल्कि विचारों पर चलने वाला संगठन है, जहां कार्यकर्ता देश निर्माण के लिए काम करते हैं। सरकार की योजनाओं को जन-जन तक ले जाएं कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए लता वानखेड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास के नए रिकॉर्ड बना रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे मंडल और शक्ति केंद्र स्तर तक जाएं और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दें। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि समाज का कोई भी वर्ग इन योजनाओं से अछूता न रहे। योजनाओं से बदल रहा है करोड़ों लोगों का जीवन सांसद ने कार्यकर्ताओं की मेहनत की तारीफ करते हुए कहा कि आपकी लगन की वजह से ही भाजपा को आज यह मुकाम मिला है। उन्होंने आयुष्मान भारत, पीएम किसान, उज्ज्वला और मुफ्त राशन जैसी योजनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि इनसे करोड़ों लोगों की जिंदगी बदल गई है। उन्होंने जोर दिया कि भारत आज आत्मनिर्भर बन रहा है और दुनिया में एक मजबूत देश के तौर पर पहचाना जा रहा है। संगठन के कामकाज की हुई समीक्षा इस बैठक के दौरान भाजपा द्वारा चलाए जा रहे अलग-अलग अभियानों की समीक्षा भी की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष ओम मालवीय, जिला प्रभारी बहादुर सिंह मुकाती और विधायक मधु गेहलोत ने भी अपने विचार रखे और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन के लिए काम करने की बात कही।


