हरियाणा के पंचकूला में राज्यसभा सांसद सांसद कार्तिकेय शर्मा और कालका से विधायक शक्ति रानी शर्मा ने सोमवार को पिंजौर स्थित वन विभाग रेस्ट हाउस में जनता की समस्याएं सुनीं। सांसद और विधायक ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया कि कालका विधानसभा क्षेत्र की जनता की समस्याओं में कोताही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा। जनसुनवाई के दौरान जब कई विभागों की लापरवाही के मामले सामने आए, तो सांसद कार्तिकेय शर्मा ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने सख्त लहजे में कहा, “कालका विधानसभा क्षेत्र की जनता को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। यदि कोई अधिकारी अपने काम में ढिलाई बरतता है या जनता को परेशान करता है, तो उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।” विकास कार्यों का निरीक्षण और सख्त आदेश


