बेतिया से भाजपा सांसद डॉ. संजय जयसवाल ने महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव के परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने एनडीए की जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और राज्य सरकार की नीतियों का परिणाम बताया। डॉ. जयसवाल के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति कर रहा है, जिसका सकारात्मक प्रभाव राज्यों में भी दिख रहा है। डॉ. जयसवाल ने कहा कि महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार ने विकास कार्यों को गति दी है, जिससे जनता का विश्वास बढ़ा है। उन्होंने विशेष रूप से मुंबई का जिक्र करते हुए कहा कि महानगर में बुनियादी ढांचे का विकास, यातायात व्यवस्था में सुधार, शहरी सुविधाओं का विस्तार और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने जैसे कदम उठाए गए हैं। एनडीए को बहुमत देकर यह स्पष्ट संदेश दिया
भाजपा सांसद ने बताया कि नगर निकाय चुनाव स्थानीय स्तर पर जनता की सोच और विश्वास को दर्शाते हैं। महाराष्ट्र के मतदाताओं ने एनडीए को बहुमत देकर यह स्पष्ट संदेश दिया है कि वे विकास, सुशासन और स्थिर नेतृत्व का समर्थन करते हैं। उन्होंने इस जीत को केंद्र और राज्य सरकारों की नीतियों पर जनता की मुहर बताया। डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की कार्यशैली ने महाराष्ट्र में विकास को नई गति दी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में राज्य में विकास कार्य और तेज होंगे और एनडीए जनता का विश्वास बनाए रखेगा। बेतिया से भाजपा सांसद डॉ. संजय जयसवाल ने महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव के परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने एनडीए की जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और राज्य सरकार की नीतियों का परिणाम बताया। डॉ. जयसवाल के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति कर रहा है, जिसका सकारात्मक प्रभाव राज्यों में भी दिख रहा है। डॉ. जयसवाल ने कहा कि महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार ने विकास कार्यों को गति दी है, जिससे जनता का विश्वास बढ़ा है। उन्होंने विशेष रूप से मुंबई का जिक्र करते हुए कहा कि महानगर में बुनियादी ढांचे का विकास, यातायात व्यवस्था में सुधार, शहरी सुविधाओं का विस्तार और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने जैसे कदम उठाए गए हैं। एनडीए को बहुमत देकर यह स्पष्ट संदेश दिया
भाजपा सांसद ने बताया कि नगर निकाय चुनाव स्थानीय स्तर पर जनता की सोच और विश्वास को दर्शाते हैं। महाराष्ट्र के मतदाताओं ने एनडीए को बहुमत देकर यह स्पष्ट संदेश दिया है कि वे विकास, सुशासन और स्थिर नेतृत्व का समर्थन करते हैं। उन्होंने इस जीत को केंद्र और राज्य सरकारों की नीतियों पर जनता की मुहर बताया। डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की कार्यशैली ने महाराष्ट्र में विकास को नई गति दी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में राज्य में विकास कार्य और तेज होंगे और एनडीए जनता का विश्वास बनाए रखेगा।


