सांसद डॉ. विनोद ने जल संसाधन मंत्री से की मुलाकात:भदोही में पेयजल, सिंचाई विस्तार पर हुई चर्चा, बजट 2026-27 पर भी बात

सांसद डॉ. विनोद ने जल संसाधन मंत्री से की मुलाकात:भदोही में पेयजल, सिंचाई विस्तार पर हुई चर्चा, बजट 2026-27 पर भी बात

भदोही के सांसद डॉ. विनोद बिंद और समाजसेविका श्रीमती रीना बिंद ने दिल्ली में केंद्रीय जल संसाधन मंत्री सी.आर. पाटिल से मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय बजट 2026-27 के महत्वपूर्ण पहलुओं और उसके संभावित प्रभावों पर सार्थक चर्चा हुई। मुलाकात में भदोही लोकसभा क्षेत्र की पेयजल और जल जीवन मिशन योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। सांसद डॉ. बिंद ने मंत्री पाटिल से “हर घर जल” व्यवस्था को मजबूत करने, पाइपलाइन विस्तार, नई जल टंकियों के निर्माण और ग्रामीण क्षेत्रों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के विषय पर सकारात्मक बातचीत की। डॉ. विनोद बिंद ने कहा कि उनका लक्ष्य क्षेत्र के हर किसान के खेत तक पर्याप्त पानी पहुंचाना है। उन्होंने लोकसभा क्षेत्र की सभी विधानसभाओं में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार करने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि किसानों को शत-प्रतिशत सिंचाई का लाभ मिल सके। सांसद ने बताया कि जल संचयन और सिंचाई संसाधनों के सुदृढ़ीकरण से कृषि क्षेत्र को नई मजबूती मिलेगी और क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति प्राप्त होगी। मंत्री पाटिल ने भदोही लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। डॉ. बिंद ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में जल जीवन मिशन के माध्यम से क्षेत्र में विकास को नई गति मिलेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *