MP Budget 2026: इस जिले को मिली मेडिकल कॉलेज की सौगात, 150 करोड़ से सड़कों का होगा निर्माण

MP Budget 2026: इस जिले को मिली मेडिकल कॉलेज की सौगात, 150 करोड़ से सड़कों का होगा निर्माण

MP Budget 2026: शाजापुर प्रदेश की मोहन सरकार के कार्यकाल का तीसरा बजट बुधवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने प्रस्तुत किया। डेढ़ घंटे में प्रस्तुत किए बजट में शाजापुर जिले में मुख्य रूप से मेडिकल कॉलेज, ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें, नया पुल, पुराने पुल-पुलियाओं की मरम्मत, बिजली ग्रिड, कालापीपल में विश्राम गृह, शाजापुर नगर पालिका और मक्सी नगर परिषद को विकास के लिए 10-10 करोड़ रुपए की घोषणा की गई। इसमें से अधिकांश वे सौगात शामिल है जिन्हें शाजापुर के लिए पूर्व में ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की थी। अब इन घोषणाओं को बजट में शामिल किया गया है।

शाजापुर को लेगेंगे विकास के पंख

प्रदेश सरकार के बजट में इस बार महिलाओं, युवाओं पर ज्यादा फोकस किया गया है। इसमें लाडली बहना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, 15 हजार शिक्षकों की भती सहित अन्य योजनाओं को शामिल कर रोजगार के अवसर भी प्रदान किए है। शाजापुर जिले की भी बजट में कई चीजे मिली है। इसमें जिले के लिए विभिन्न सडक एवं भवन निर्माण कार्यों को स्वीकृति मिली है। ये कार्य जिले के रोड नेटवर्क मास्टर प्लान के अनुरूप स्वीकृत किए गए हैं।

लोक निर्माण विभाग कार्यपालन यंत्री हर्षवर्धनसिंह मुवेल ने बताया कि रोड नेटवर्क मास्टर प्लान अंतर्गत स्वीकृत पोलायकला-रनायल बाया नयापुरा मार्ग (30.35 किमी) से ग्रामीण क्षेत्रों की बेहतर वैकल्पिक संपर्क मिलेगा और आवागमन में सुविधा बढ़ेगी। इसी प्रकार बेरछा-झौकर-मक्सी मार्ग (23 किमी) में बेरछा बायपास को शामिल करते हुए, मोहन बड़ोदिया बायपास मार्ग (8 किमी), कालवा-बडोदिया-धोबीपचीर-बिजाना मार्ग (12) किमी) तथा सिरोलिया-कपालिया-सिहोदा-साजीद से भूमरी मार्ग (उच्च स्तरीय पुल सहित, 10 किमी) सहित मार्गों के निर्माण एवं उन्नयन की भी स्वीकृति दी गई है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की मुख्य मार्गों तक बेहतर पहुंच के लिए सड़कें स्वीकृत की गई है।

मिलेगा फायदा

  • शहर और जिले में लोगों को सुविधाएं मिलने राहत मिलेंगी।
  • सड़कों का निर्माण होने से वर्षा ऋतु में आने वाली बाधाओं का समाधान होगा।
  • साथ ही कालापीपल में शासकीय विश्राम गृह निभांग को भी स्वीकृति दी गई है.. जित्तसे प्रशासनिक कार्यों में सुविधा मिलेगी।
  • मेडिकल कॉलेज बनने के बाद यहां विद्यार्थियों को सीधे तौर पर फायदा मिलेगा। साथ ही अन्य सुविधाएं बढ़ने से नगर का विकास होगा।

शहर को मिले ये डेवलपमेंट प्रोजेक्ट

  • 150 करोड़ से शाजापुर विस में होगा 4 सड़कों एवं उच्चस्तरीय पुल का निर्माण
  • 155 करोड़ 81 लाख रुपए से लसुंदर उच्चदाब युक्त सुक्ष्म सिंचाई परियोजना का होगा निर्माण
  • 125 करोड़ रुपए से शाजापुर शासकीय पॉलिटेंक्निक कॉलेज में रिन्यूबल एनर्जी लैब का होगा निर्माण

सड़क संपर्क व्यवस्था मजबूत होगी

सड़कों के निर्माण, ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी भवनों और पुल-पुलियाओं के इन कार्यों के पूर्ण होने से जिले में सड़वा संपर्क व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। कृषि एवं व्यापारिक परिवहन में सुविधा होगी। स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। बजट से प्रदेशवासियों के साथ ही शाजापुर वासियों को भी लाभ मिलेगा। – दिनेश तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष, लघु उद्योग भारती

पेंशनर्स के लिए कुछ नहीं किया

बजट में राज्य के पेंशनर्स को लेकर कोई बात नहीं की गई। जुलाई 2025 से पेंशनर्स का एरियर बकाया है। इनके लिए रावेदना रखना चाहिए था। सरकार ने मौखिक चर्चा में कहा था कि पेंशनर्स को 5 लाख तक का उपचार निःशुल्क कराया जाएगा, लेकिन बजट में इसका भी कोई लेकि उल्लेख नहीं किया गया है।- मनोहर राय, शासकीय शिक्षक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *