MP Budget 2026: इंदौर-उज्जैन सिक्सलेन-हाईवे को 2500 करोड़ की मंजूरी, 701 करोड़ में बनेगा ‘बायपास’, सिंहस्थ पैकेज का ऐलान

MP Budget 2026: इंदौर-उज्जैन सिक्सलेन-हाईवे को 2500 करोड़ की मंजूरी, 701 करोड़ में बनेगा ‘बायपास’, सिंहस्थ पैकेज का ऐलान

MP Budget 2026: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार के द्वारा आज विधानसभा में तीसरा बजट पेश किया गया है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बताया ये पीएम के सपने को साकार करने वाला बजट है। हर हाथ को काम, हर युवा को रोजगार मिलेगा। हर नारी को न्याय हमारी सरकार का उद्देश्य है।

हालांकि, बजट के दौरान सदन में कांग्रेस विधायकों ने हंगामा शुरु कर दिया। जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कांग्रेस विधायकों को शांत रहने के निर्देश दिए।

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बताया कि सिंहस्थ महापर्व भारतीय संस्कृति और हिंदू धर्म का एक अत्यंत पवित्र और विशाल आध्यात्मिक समागम है। वैश्विक स्तर के इस महान आयोजन की सुविधाजनक एवं गरिमापूर्ण व्यवस्था के लिए हमारी सरकार समयबद्ध रीति से आगे बढ़ रही है।

सिंहस्थ के लिए 13,851 करोड़ स्वीकृत

वित्त मंत्री ने सिंहस्थ का स्पेशल पैकेज जारी करते हुए बताया कि 13 हज़ार 851 करोड़ के कार्य स्वीकृत हैं, जिनमें 1 हजार 164 रुपये करोड़ अनुमानित लागत का इंदौर-उज्जैन मार्ग का सिक्स लेन चौड़ीकरण कार्य। इसके साथ 1 हजार 370 करोड़ रुपये अनुमानित लागत का इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड हाईवे और 701 करोड़ रुपये अनुमानित लागत का उज्जैन बायपास मार्ग शामिल है। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में 3 हज़ार 60 करोड़ रुपये का प्रावधान प्रस्तावित है।

6 जिलों में चलेंगी 472 बसें

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, सागर और उज्जैन में 472 ई-बसें शुरू की गई हैं। इसके अलावा अलग-अलग महिला कल्याण योजनाओं के लिए कुल 1,27,555 करोड़ दिए गए हैं। वहीं, हेल्थ सेक्टर के लिए 23, 747 करोड़ दिए गए हैं।

21,630 करोड़ की सड़क योजना मंजूर

वित्त मंत्री ने जगदीश देवड़ा ने बजट पेश करते हुए बताया कि जो कहा सो किया। हमारी सरकार के लिए बजट संवैधानिक दायित्वों के साथ कथनी करनी का वादा भी है। पिछले बजट भाषण के ये काम हो चुके हैं। 21,630 करोड़ की मुख्यमंत्री मजरा-टोला सड़क योजना मंजूर की जा चुकी है। ग्राम विकास पर केंद्रीय मुख्यमंत्री वृंदावन योजना शुरू की जा चुकी है। अहिल्या बाई कौशल विकास योजना शुरू की जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *