जमुई स्टेशन पहुंचे सांसद अरुण भारती:लोगों ने धीमे निर्माण की शिकायत की, सुविधाएं बढ़ाने का भरोसा; बोले– राज्यसभा की 5 सीटें NDA जीतेगा

जमुई स्टेशन पहुंचे सांसद अरुण भारती:लोगों ने धीमे निर्माण की शिकायत की, सुविधाएं बढ़ाने का भरोसा; बोले– राज्यसभा की 5 सीटें NDA जीतेगा

सांसद अरुण भारती रविवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर जमुई पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कई कार्यक्रमों में भाग लिया और जमुई रेलवे स्टेशन का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने स्टेशन परिसर में मौजूद कई समस्याओं को लेकर सांसद के सामने शिकायत रखी। सांसद ने स्टेशन मास्टर नीतीश कुमार के साथ परिसर का जायजा लिया और आम जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया। स्थानीय लोगों ने सांसद को बताया कि जमुई रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल किया गया है, लेकिन इसके बावजूद स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य काफी धीमी गति से हो रहे हैं। लोगों ने कहा कि दो साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद योजना के तहत बनने वाली बिल्डिंग और यात्रियों की सुविधाओं से जुड़े कई कार्य अब तक पूरे नहीं हो पाए हैं। पीने के पानी और शेड जैसी सुविधाओं की कमी
लोगों की समस्याएं सुनने के बाद सांसद अरुण भारती ने कहा कि अमृत भारत योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की धीमी गति को लेकर विस्तृत रिपोर्ट मांगी जाएगी। साथ ही, रेल मंत्री से मिलकर जमुई स्टेशन पर चल रहे कार्यों में तेजी लाने को लेकर बात की जाएगी। सांसद ने बताया कि स्टेशन पर शौचालय, पीने के पानी और शेड जैसी सुविधाओं की कमी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इन कमियों को दूर करने के लिए रेल मंत्री और डीआरएम से बात कर समाधान कराया जाएगा। नीतीश कुमार दिल्ली जाना चाहते हैं
इस दौरान मीडिया से बातचीत में सांसद अरुण भारती ने बिहार की राजनीति पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि बिहार में होने वाले राज्यसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन पांचों सीटों पर जीत दर्ज करेगा। विपक्ष के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष अब पहले की तरह मुकाबला करने की स्थिति में नहीं है और केवल पांचवीं सीट की ही बात कर रहा है, लेकिन उस सीट पर भी एनडीए की ही जीत होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को जंगलराज से निकालकर विकास की राह पर लाने का काम किया है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि नीतीश कुमार दिल्ली जाना चाहते हैं। एनडीए के बड़े नेताओं उनकी इच्छा पूरी करे। मुख्यमंत्री का फैसला एनडीए गठबंधन के बड़े नेता करेंगे
सांसद ने कहा कि बिहार के अगले मुख्यमंत्री का फैसला एनडीए गठबंधन के बड़े नेता करेंगे। वहीं व्यक्तिगत राय रखते हुए उन्होंने कहा कि यदि लोजपा आर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाया जाता है तो वे इसका स्वागत करेंगे ओर्बयदि चिराग पासवान को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार नहीं भी बनाया जाता है, तब भी गठबंधन के निर्णय का सम्मान किया जाएगा। सांसद ने कहा कि चिराग पासवान हमेशा कहते रहे हैं कि वे बिहार लौटकर काम करना चाहते हैं और उनके पास “बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट” का विजन भी है। सांसद अरुण भारती रविवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर जमुई पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कई कार्यक्रमों में भाग लिया और जमुई रेलवे स्टेशन का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने स्टेशन परिसर में मौजूद कई समस्याओं को लेकर सांसद के सामने शिकायत रखी। सांसद ने स्टेशन मास्टर नीतीश कुमार के साथ परिसर का जायजा लिया और आम जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया। स्थानीय लोगों ने सांसद को बताया कि जमुई रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल किया गया है, लेकिन इसके बावजूद स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य काफी धीमी गति से हो रहे हैं। लोगों ने कहा कि दो साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद योजना के तहत बनने वाली बिल्डिंग और यात्रियों की सुविधाओं से जुड़े कई कार्य अब तक पूरे नहीं हो पाए हैं। पीने के पानी और शेड जैसी सुविधाओं की कमी
लोगों की समस्याएं सुनने के बाद सांसद अरुण भारती ने कहा कि अमृत भारत योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की धीमी गति को लेकर विस्तृत रिपोर्ट मांगी जाएगी। साथ ही, रेल मंत्री से मिलकर जमुई स्टेशन पर चल रहे कार्यों में तेजी लाने को लेकर बात की जाएगी। सांसद ने बताया कि स्टेशन पर शौचालय, पीने के पानी और शेड जैसी सुविधाओं की कमी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इन कमियों को दूर करने के लिए रेल मंत्री और डीआरएम से बात कर समाधान कराया जाएगा। नीतीश कुमार दिल्ली जाना चाहते हैं
इस दौरान मीडिया से बातचीत में सांसद अरुण भारती ने बिहार की राजनीति पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि बिहार में होने वाले राज्यसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन पांचों सीटों पर जीत दर्ज करेगा। विपक्ष के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष अब पहले की तरह मुकाबला करने की स्थिति में नहीं है और केवल पांचवीं सीट की ही बात कर रहा है, लेकिन उस सीट पर भी एनडीए की ही जीत होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को जंगलराज से निकालकर विकास की राह पर लाने का काम किया है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि नीतीश कुमार दिल्ली जाना चाहते हैं। एनडीए के बड़े नेताओं उनकी इच्छा पूरी करे। मुख्यमंत्री का फैसला एनडीए गठबंधन के बड़े नेता करेंगे
सांसद ने कहा कि बिहार के अगले मुख्यमंत्री का फैसला एनडीए गठबंधन के बड़े नेता करेंगे। वहीं व्यक्तिगत राय रखते हुए उन्होंने कहा कि यदि लोजपा आर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाया जाता है तो वे इसका स्वागत करेंगे ओर्बयदि चिराग पासवान को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार नहीं भी बनाया जाता है, तब भी गठबंधन के निर्णय का सम्मान किया जाएगा। सांसद ने कहा कि चिराग पासवान हमेशा कहते रहे हैं कि वे बिहार लौटकर काम करना चाहते हैं और उनके पास “बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट” का विजन भी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *