लोजपा रामविलास ने शेखपुरा स्थित अपने जिला पार्टी कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में जमुई सांसद अरुण कुमार भारती सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं। सांसद अरुण कुमार भारती ने इस अवसर पर क्षेत्रवासियों से शांतिपूर्वक और भाईचारे के साथ रंगों का यह त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि होली पुराने गिले-शिकवे भुलाकर दुश्मनों को भी गले लगाने का पर्व है। सांसद भारती ने पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि उन्हें कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाने का यह अवसर बहुत मुश्किल से मिला है। उन्होंने सभी के साथ मिलकर रंग-गुलाल का आनंद लिया। इस अवसर पर लोजपा नेता विजय पासवान, अधिवक्ता शेखर पासवान, विकास कुमार, अरविंद कुमार, मोहन सिंह सहित कई अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। लोजपा रामविलास ने शेखपुरा स्थित अपने जिला पार्टी कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में जमुई सांसद अरुण कुमार भारती सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं। सांसद अरुण कुमार भारती ने इस अवसर पर क्षेत्रवासियों से शांतिपूर्वक और भाईचारे के साथ रंगों का यह त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि होली पुराने गिले-शिकवे भुलाकर दुश्मनों को भी गले लगाने का पर्व है। सांसद भारती ने पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि उन्हें कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाने का यह अवसर बहुत मुश्किल से मिला है। उन्होंने सभी के साथ मिलकर रंग-गुलाल का आनंद लिया। इस अवसर पर लोजपा नेता विजय पासवान, अधिवक्ता शेखर पासवान, विकास कुमार, अरविंद कुमार, मोहन सिंह सहित कई अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।


