MP दिनभर, 10 बड़ी खबरें:फसल खराब होने पर किया सुसाइड, पेट्रोल डालकर महिला का चेहरा जलाया, UGC कानून के विरोध में खून से लिखा पत्र

MP दिनभर, 10 बड़ी खबरें:फसल खराब होने पर किया सुसाइड, पेट्रोल डालकर महिला का चेहरा जलाया, UGC कानून के विरोध में खून से लिखा पत्र

MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास… 1. उज्जैन में ओले से फसल बर्बाद, किसान ने की आत्महत्या उज्जैन में आंधी, बारिश और ओलों से फसल नष्ट होने से परेशान 30 वर्षीय किसान पंकज मालवीय ने आत्महत्या कर ली। खेत में उनका शव फांसी पर मिला। मौत से पहले उन्होंने खराब फसल का वीडियो और दर्द भरा गाना स्टेटस लगाया था। पंकज परिवार के एकमात्र कमाने वाले थे। पुलिस जांच में जुटी है। पढ़ें पूरी खबर 2. कटनी में मुंह में भरा पेट्रोल…चेहरे पर छिड़क कर आग लगा दी कटनी के बड़वारा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के चलते एक युवक ने 50 वर्षीय महिला के चेहरे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मंगलवार रात मझगवां छघरा गांव की है। आरोपी वारदात के बाद फरार हो गया। पुलिस तलाश में जुटी है। पढ़ें पूरी खबर 3. इंदौर में दूषित पानी से 30वीं मौत: अब भी 3 मरीज ICU में भर्ती
इंदौर में दूषित पानी से मौतों का आंकड़ा 30 पहुंच गया। भागीरथपुरा निवासी 62 वर्षीय लक्ष्मी रजक की इलाज के दौरान मौत हुई। क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन भी हुआ। फिलहाल 6 मरीज भर्ती हैं। मामले की सुनवाई में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए स्वतंत्र जांच के आदेश दिए और इसे गंभीर जनस्वास्थ्य संकट बताया। पढ़ें पूरी खबर 4. सिवनी मालवा में फेयरवेल के बाद खुली जीप के बोनट पर लड़कियों ने किया डांस
सिवनी मालवा में फेयरवेल पार्टी के नाम पर सांदीपनी स्कूल के छात्रों ने सड़कों पर जमकर स्टंट किए। जीप, कार और ट्रैक्टरों पर सवार छात्र तेज डीजे पर नाचते दिखे। छात्राएं बोनट पर बैठीं। यातायात नियमों की अनदेखी से राहगीरों की सुरक्षा खतरे में पड़ी। पढ़ें पूरी खबर 5. धीरेंद्र शास्त्री ने UGC विवाद पर कहा- भैया हम लोगों को बांटा न जाए
UGC के नए नियमों पर देशभर में चल रही बहस के बीच पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने समानता का संदेश दिया है। मुंबई स्थित बागेश्वर सनातन मठ में कथा के दौरान उन्होंने जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर ‘एक भारत, एक भारतीय’ का नारा दिया और समान अवसरों पर जोर दिया। पढ़ें पूरी खबर 6. सतना में भाजपा नेता ने युवती को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
सतना के नागौद में भाजपा मंडल अध्यक्ष पुलकित टंडन पर युवती और उसकी मां से मारपीट का आरोप लगा है। देर रात हुए विवाद में दोनों घायल हुईं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। घटना दुकान के गोदाम में हुई, जहां शराब पीने का भी आरोप लगाया गया है। पढ़ें पूरी खबर 7. रीवा में शिक्षिका ने बच्चों को डंडे मारे रीवा के एक निजी स्कूल में शिक्षिका द्वारा कक्षा 2 के बच्चों की डंडों से पिटाई का वीडियो सामने आया है। बच्चों को लाइन में खड़ा कर बारी-बारी से मारा गया। मार से बच्चे तड़पते दिखे। घटना मंगलवार की है। स्कूल पर शैक्षणिक गाइडलाइन और मानकों की अनदेखी के आरोप लगे हैं। पढ़ें पूरी खबर पॉजिटिव खबर
8. उज्जैन में 100 एकड़ में बनेगा फूलों का मेगा क्लस्टर
सिंहस्थ-2028 को देखते हुए मध्यप्रदेश सरकार उज्जैन में 100 एकड़ में पुष्प उत्पादन क्लस्टर विकसित करेगी। महाकालेश्वर सहित धार्मिक स्थलों की बढ़ती मांग को स्थानीय स्तर पर पूरा किया जाएगा। इससे परिवहन खर्च घटेगा और किसानों को स्थायी आय मिलेगी। यह पहल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की है। पढ़ें पूरी खबर खबर जरा हटके 9. रीवा में खून से पत्र लिखकर UGC कानून का विरोध
प्रदेश में UGC के नए इक्विटी रूल के खिलाफ विरोध शुरू हो गया है। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज और श्रावण सेना के नेताओं ने अपने खून से प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कानून वापस लेने की मांग की। नेताओं ने इसे समाज को बांटने वाला बताया और चेतावनी दी कि कानून नहीं हटा तो आंदोलन तेज होगा। पढ़ें पूरी खबर कल का बिग इवेंट 10. कल स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का होगा सम्मेलन
भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मेलन होगा, जिसमें 100 साल से ज्यादा उम्र के दो स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का सम्मान होगा। इसमें करीब 150 फ्रीडम फाइटर के परिजन शामिल होंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *