होली से पहले सुलगने लगे पहाड़:तीन जगह आगजनी, आदिवासी क्षेत्रों में मगरा जलाने की परंपरा से चिंता

होली से पहले सुलगने लगे पहाड़:तीन जगह आगजनी, आदिवासी क्षेत्रों में मगरा जलाने की परंपरा से चिंता

होली नजदीक आते ही लेकसिटी में आगजनी की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। सोमवार को गोगला मंगरा क्षेत्र में आग लगने की घटना सामने आई। उधर, रात को बेड़वास में आशापुरा मंदिर के पास पहाड़ी पर भी आग लग गई। वहीं, गीतांजली हॉस्पिटल रोड पर भी पहाड़ी भी धधक उठी। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने आग बुझाई। वनकर्मियों का कहना था कि आग ज्यादा बड़ी नहीं थी, इसलिए दमकल टीम नहीं बुलाई। बता दें कि हर वर्ष होली के आसपास जिले के आदिवासी क्षेत्रों में ‘मगरा जलाने’ की परंपरा निभाई जाती है। मान्यता के अनुसार मनोकामना पूरी होने पर जंगल या पहाड़ी क्षेत्र में आग लगाई जाती है। इस परंपरा के चलते जंगलों और वन्यजीवों को नुकसान पहुंचने का खतरा बना रहता है। …इधर गर्मी ने भी पकड़ा जोर शहर में गर्मी भी जोर पकड़ने लगी है। सोमवार को दिनभर गर्मी में तेजी रही तो शाम को शुष्क हवाएं चलीं। अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और न्यूनतम 13.4 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार की तुलना में दिन का पारा 0.2 डिग्री ऊपर रहा तो रात का 1.6 डिग्री नीचे चला गया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. आरएस देवड़ा ने बताया कि पश्चिमी भारत में तापमान में बढ़ोतरी बनी हुई है, जो फरवरी माह के औसत तापमान से ज्यादा है। साथ ही मेवाड़ सहित दक्षिणी पूर्वी राजस्थान में दक्षिणी हवाओं के कारण हल्के बादल छाए हुए हैं, जो दो-तीन दिन तक रहने की संभावना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *