20 लीटर देसी शराब के मोटर साइकिल जब्त:सन्हौला थाना पुलिस ने की कार्रवाई, शराब तस्कर मौके से फरार

20 लीटर देसी शराब के मोटर साइकिल जब्त:सन्हौला थाना पुलिस ने की कार्रवाई, शराब तस्कर मौके से फरार

भागलपुर जिले के सन्हौला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब और एक मोटर साइकिल जब्त की है। हालांकि, शराब तस्कर पुलिस को देखते ही मौके से फरार हो गया। सूत्रों के अनुसार, पुलिस को जानकारी मिली थी कि झारखंड राज्य से एक शराब तस्कर मोटरसाइकिल के माध्यम से सन्हौला थाना क्षेत्र में प्रवेश करने वाला है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी रूपेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने निगरानी बढ़ाते हुए जाल बिछाया। कुछ देर बाद एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को आते देख पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक नगदाहा के पास वाहन छोड़कर भाग निकला। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल (नंबर JH 17 AE 4579) से 20 लीटर देसी शराब बरामद की गई। पुलिस ने जब्त शराब और मोटरसाइकिल को थाने में जमा कर दिया है। फरार तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। भागलपुर जिले के सन्हौला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब और एक मोटर साइकिल जब्त की है। हालांकि, शराब तस्कर पुलिस को देखते ही मौके से फरार हो गया। सूत्रों के अनुसार, पुलिस को जानकारी मिली थी कि झारखंड राज्य से एक शराब तस्कर मोटरसाइकिल के माध्यम से सन्हौला थाना क्षेत्र में प्रवेश करने वाला है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी रूपेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने निगरानी बढ़ाते हुए जाल बिछाया। कुछ देर बाद एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को आते देख पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक नगदाहा के पास वाहन छोड़कर भाग निकला। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल (नंबर JH 17 AE 4579) से 20 लीटर देसी शराब बरामद की गई। पुलिस ने जब्त शराब और मोटरसाइकिल को थाने में जमा कर दिया है। फरार तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *