मोतिहारी पुलिस ने चंपारण जनरल स्टोर पर मारा छापा:अवैध तरीके से गैस सिलेंडर की हो रही थी रिफिलिंग, दुकानदार गिरफ्तार

मोतिहारी पुलिस ने चंपारण जनरल स्टोर पर मारा छापा:अवैध तरीके से गैस सिलेंडर की हो रही थी रिफिलिंग, दुकानदार गिरफ्तार

मोतिहारी में गैस की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जिला प्रशासन की विशेष टीम ने ईदगाह रोड स्थित मठिया जीरात में चंपारण जनरल स्टोर पर छापा मारा। इस दौरान दुकान में अवैध तरीके से गैस सिलेंडर की रिफिलिंग करते हुए दुकानदार आसिफ अनवर को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई ईरान-इराक और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के कारण गैस आपूर्ति प्रभावित होने की अफवाहों के बीच लोगों में मचे हड़कंप के बाद की गई है। संचालकों को दिए सख्त निर्देश जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल और पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया है। यह टीम जिले के विभिन्न इलाकों में गैस की कालाबाजारी और अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है। इसी क्रम में सदर अनुमंडल पदाधिकारी निशांत सिहारा ने नगर निगम क्षेत्र मोतिहारी की कई गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर संचालकों को सख्त निर्देश दिए। अनुमंडल पदाधिकारी ने एजेंसी संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि गैस सिलेंडर सरकारी निर्धारित दर पर ही उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी उपभोक्ता से अतिरिक्त राशि लेने की शिकायत मिलती है, तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, जिन उपभोक्ताओं ने पहले से बुकिंग करा रखी है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान प्रशासन को अवैध गैस रिफिलिंग की भी सूचना मिली। अवैध तरीके से गैस सिलेंडर की हो रही थी रिफिलिंग इसके बाद चंपारण जनरल स्टोर पर छापेमारी की गई। जांच में दुकान में अवैध तरीके से गैस सिलेंडर की रिफिलिंग की जा रही थी। मौके से तीन खाली सिलेंडर, एक सिलेंडर जिसमें लगभग 7 से 8 किलोग्राम गैस थी, चार नोजल और 11 छोटे रेगुलेटर जब्त किए गए। इस मामले में दुकान संचालक आसिफ अनवर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। प्रशासन ने दुकान को सील कर दिया है और छतौनी थाना में आसिफ अनवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अनुमंडल पदाधिकारी निशांत सिहारा ने बताया कि जिले में गैस सिलेंडर की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। मोतिहारी में गैस की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जिला प्रशासन की विशेष टीम ने ईदगाह रोड स्थित मठिया जीरात में चंपारण जनरल स्टोर पर छापा मारा। इस दौरान दुकान में अवैध तरीके से गैस सिलेंडर की रिफिलिंग करते हुए दुकानदार आसिफ अनवर को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई ईरान-इराक और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के कारण गैस आपूर्ति प्रभावित होने की अफवाहों के बीच लोगों में मचे हड़कंप के बाद की गई है। संचालकों को दिए सख्त निर्देश जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल और पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया है। यह टीम जिले के विभिन्न इलाकों में गैस की कालाबाजारी और अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है। इसी क्रम में सदर अनुमंडल पदाधिकारी निशांत सिहारा ने नगर निगम क्षेत्र मोतिहारी की कई गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर संचालकों को सख्त निर्देश दिए। अनुमंडल पदाधिकारी ने एजेंसी संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि गैस सिलेंडर सरकारी निर्धारित दर पर ही उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी उपभोक्ता से अतिरिक्त राशि लेने की शिकायत मिलती है, तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, जिन उपभोक्ताओं ने पहले से बुकिंग करा रखी है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान प्रशासन को अवैध गैस रिफिलिंग की भी सूचना मिली। अवैध तरीके से गैस सिलेंडर की हो रही थी रिफिलिंग इसके बाद चंपारण जनरल स्टोर पर छापेमारी की गई। जांच में दुकान में अवैध तरीके से गैस सिलेंडर की रिफिलिंग की जा रही थी। मौके से तीन खाली सिलेंडर, एक सिलेंडर जिसमें लगभग 7 से 8 किलोग्राम गैस थी, चार नोजल और 11 छोटे रेगुलेटर जब्त किए गए। इस मामले में दुकान संचालक आसिफ अनवर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। प्रशासन ने दुकान को सील कर दिया है और छतौनी थाना में आसिफ अनवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अनुमंडल पदाधिकारी निशांत सिहारा ने बताया कि जिले में गैस सिलेंडर की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और किसी प्रकार की कमी नहीं है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *