जमुई के टाउन थाना क्षेत्र के भजौर गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में मिथिलेश सिंह की पत्नी सरिता देवी, उनके बेटे सिंटू सिंह और बहू पिंकी देवी शामिल हैं। यह घटना रविवार देर शाम को हुई। तीनों घायलों को इलाज के लिए रविवार रात सदर अस्पताल जमुई में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया। घायलों ने बताया कि उनका अपने गोतिया (रिश्तेदारों) से लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा है। वे अपनी जमीन पर घर बनाने के लिए मिट्टी गिरा रहे थे, तभी उनके गोतिया ने घर बनाने से मना कर दिया और जमीन के बदले पैसे की मांग करने लगे। आसपास के लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत पीड़ित परिवार द्वारा पैसे देकर जमीन देने से इनकार करने पर विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। घायल सरिता देवी के अनुसार, निरंजन सिंह, सानू सिंह, सनोज सिंह और सुजाता देवी ने लाठी-डंडों से उन पर, उनके बेटे और बहू पर हमला किया। आसपास के लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। तीनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में जारी घटना की सूचना टाउन थाना पुलिस को दी गई है। फिलहाल तीनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। पीड़ित परिवार ने बताया कि इलाज पूरा होने के बाद वे जमुई पुलिस को लिखित आवेदन देकर नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराएंगे। पुलिस ने कहा है कि आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जमुई के टाउन थाना क्षेत्र के भजौर गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में मिथिलेश सिंह की पत्नी सरिता देवी, उनके बेटे सिंटू सिंह और बहू पिंकी देवी शामिल हैं। यह घटना रविवार देर शाम को हुई। तीनों घायलों को इलाज के लिए रविवार रात सदर अस्पताल जमुई में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया। घायलों ने बताया कि उनका अपने गोतिया (रिश्तेदारों) से लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा है। वे अपनी जमीन पर घर बनाने के लिए मिट्टी गिरा रहे थे, तभी उनके गोतिया ने घर बनाने से मना कर दिया और जमीन के बदले पैसे की मांग करने लगे। आसपास के लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत पीड़ित परिवार द्वारा पैसे देकर जमीन देने से इनकार करने पर विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। घायल सरिता देवी के अनुसार, निरंजन सिंह, सानू सिंह, सनोज सिंह और सुजाता देवी ने लाठी-डंडों से उन पर, उनके बेटे और बहू पर हमला किया। आसपास के लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। तीनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में जारी घटना की सूचना टाउन थाना पुलिस को दी गई है। फिलहाल तीनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। पीड़ित परिवार ने बताया कि इलाज पूरा होने के बाद वे जमुई पुलिस को लिखित आवेदन देकर नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराएंगे। पुलिस ने कहा है कि आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


