भिंड| मातृ शक्ति अखंड दीप जन्म शताब्दी वर्ष-2026 के उपलक्ष्य में अखिल विश्व गायत्री परिवार के द्वारा शहर में आयोजित होने वाले संगीतमय श्रीमद् प्रजापूर्ण कथा एवं 21 कुंडीय गायत्री महायज्ञ मंगलवार को शुरू हुआ। शांतिकुंज हरिद्वार के संरक्षण में 31 मार्च से 5 अप्रैल तक आयोजित धार्मिक कार्यक्रम कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। महावीर मांगलिक गार्डन अटेर रोड बड़े हनुमान जी मंदिर से शुरूरु हुई कलश यात्रा बेटी बचाओ चौराहा, संतोषी माता मंदिर वाटर वर्क्स रामजानकी मंदिर तक पहुंची। इस यात्रा में रथ पर कलश रखने के साथ लक्ष्मीबाई और अवंतीबाई के रूप में धर्म पताका लिए घोड़े पर सवार मातृ शक्ति के पीछे सैकड़ों की संख्या में महिलाएं सिर पर कलश लेकर चली। यात्रा के दौरान पीली पोशाक में युवतियां गायत्री परिवार के प्रतीक के रूप में जलती हुई मशाल लेकर यात्रा में आगे चलीं। मातृ शक्ति को समर्पित इस धार्मिक आयोजन में कन्या कौशल शिविर, नारी जागरण के कार्यक्रम संपन्न किए जाएंगे।


