मातृ शक्ति मानव जीवन की अटूट कड़ी, इसलिए सम्मान जरूरी है : प्रभा मोहनन

मातृ शक्ति मानव जीवन की अटूट कड़ी, इसलिए सम्मान जरूरी है : प्रभा मोहनन

सिटी रिपोर्टर | बोकारो सेक्टर-2 में संकल्प सृजन संरक्षक मंडल की ओर से मातृ शक्ति संगम संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में प्रभा मोहनन नैय्यर ने कहा कि मातृ शक्ति की गणना सदैव सर्वशक्तिमान की श्रेणी में की जाती रही है। मातृ शक्ति मानव जीवन की अटूट कड़ी है, जिसका एक-एक बंधन हमें जीवन के हर मोड़ पर रिश्तों के रूप में मिलते रहते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ। आयोजक मंडल के दिनेश्वर सिंह ने समाज में नारी भूमिका को चरितार्थ करती संकल्प सृजन की मातृ शक्ति विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। वहीं गौरी शंकर और विक्रम महतो ने विकसित समाज के निर्माण में मातृ शक्ति की सहभागिता को रेखांकित किया। अध्यक्षता करते हुए ध्रुव शर्मा और राम अयोध्या सिंह ने सामाजिक कार्यों की सराहना की। मौके पर कौशल किशोर, पतंजलि योग केंद्र की जया, राजेंद्र कुमार, कमल देव, विभाष सिंह, कल्पना देवी, बिनु, गीता, प्रिया, सुभद्रा, उषा सिन्हा, प्रीति, साक्षी, आंचल, सरिता आदि उपस्थित रहे। सिटी रिपोर्टर | बोकारो सेक्टर-2 में संकल्प सृजन संरक्षक मंडल की ओर से मातृ शक्ति संगम संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में प्रभा मोहनन नैय्यर ने कहा कि मातृ शक्ति की गणना सदैव सर्वशक्तिमान की श्रेणी में की जाती रही है। मातृ शक्ति मानव जीवन की अटूट कड़ी है, जिसका एक-एक बंधन हमें जीवन के हर मोड़ पर रिश्तों के रूप में मिलते रहते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ। आयोजक मंडल के दिनेश्वर सिंह ने समाज में नारी भूमिका को चरितार्थ करती संकल्प सृजन की मातृ शक्ति विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। वहीं गौरी शंकर और विक्रम महतो ने विकसित समाज के निर्माण में मातृ शक्ति की सहभागिता को रेखांकित किया। अध्यक्षता करते हुए ध्रुव शर्मा और राम अयोध्या सिंह ने सामाजिक कार्यों की सराहना की। मौके पर कौशल किशोर, पतंजलि योग केंद्र की जया, राजेंद्र कुमार, कमल देव, विभाष सिंह, कल्पना देवी, बिनु, गीता, प्रिया, सुभद्रा, उषा सिन्हा, प्रीति, साक्षी, आंचल, सरिता आदि उपस्थित रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *