लालगंज से चार बच्चों की मां 11 मार्च से लापता:2 दिन पहले मजदूर पति ने भेजा था पैसा, ससुर बोले-बहु का चल रहा था चक्कर

लालगंज से चार बच्चों की मां 11 मार्च से लापता:2 दिन पहले मजदूर पति ने भेजा था पैसा, ससुर बोले-बहु का चल रहा था चक्कर

वैशाली के लालगंज स्थित कमालपुर गांव से एक विवाहिता लापता हो गई है। रविंद्र राम की पत्नी 27 वर्षीय रूपम देवी, 11 मार्च को घर से डॉक्टर के पास जाने की बात कहकर निकली थीं। देर शाम तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी। काफी इंतजार के बाद जब उनका कोई पता नहीं चला, तो परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की। हालांकि, अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। रूपम देवी की शादी 2017 में कमालपुर निवासी रविंद्र राम से हुई थी। दंपति के चार बच्चे हैं। उनके पति रविंद्र राम पुणे में मजदूरी करते हैं। पत्नी के लापता होने की सूचना मिलने पर वह घर लौटे और अपनी पत्नी की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। ससुर ने जेवर-कैश साथ ले जाने का लगाया आरोप परिजनों ने लालगंज थाना में रूपम देवी की बरामदगी के लिए आवेदन दिया है। उनके ससुर विश्वनाथ राम ने पुलिस को बताया कि रूपम देवी अक्सर अपने मायके के एक व्यक्ति से मोबाइल पर बात करती थीं, जिसे वह अपना जीजा बताती थीं। विश्वनाथ राम ने यह भी आरोप लगाया है कि रूपम देवी घर से जाते समय अनाज, नगदी और जेवर भी अपने साथ ले गई हैं। लापता होने की जानकारी रूपम देवी के मायके पक्ष को भी दी गई थी। परिजनों का आरोप है कि सूचना के बावजूद मायके वाले समय पर नहीं पहुंचे, जिसके कारण तीन दिन बाद उनके आने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी भी हुई। 2 दिन पहले पति ने भेजा था पैसा लालगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रूपम देवी के ससुर ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे ने 8 मार्च को पुणे से पैसे भेजे थे, जो 9 मार्च को रूपम देवी ने निकाल लिए और 11 मार्च को वह घर से चली गईं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी बहू का किसी से अफेयर चल रहा था और वह अक्सर फोन पर बातें करती थीं। वैशाली के लालगंज स्थित कमालपुर गांव से एक विवाहिता लापता हो गई है। रविंद्र राम की पत्नी 27 वर्षीय रूपम देवी, 11 मार्च को घर से डॉक्टर के पास जाने की बात कहकर निकली थीं। देर शाम तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी। काफी इंतजार के बाद जब उनका कोई पता नहीं चला, तो परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की। हालांकि, अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। रूपम देवी की शादी 2017 में कमालपुर निवासी रविंद्र राम से हुई थी। दंपति के चार बच्चे हैं। उनके पति रविंद्र राम पुणे में मजदूरी करते हैं। पत्नी के लापता होने की सूचना मिलने पर वह घर लौटे और अपनी पत्नी की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। ससुर ने जेवर-कैश साथ ले जाने का लगाया आरोप परिजनों ने लालगंज थाना में रूपम देवी की बरामदगी के लिए आवेदन दिया है। उनके ससुर विश्वनाथ राम ने पुलिस को बताया कि रूपम देवी अक्सर अपने मायके के एक व्यक्ति से मोबाइल पर बात करती थीं, जिसे वह अपना जीजा बताती थीं। विश्वनाथ राम ने यह भी आरोप लगाया है कि रूपम देवी घर से जाते समय अनाज, नगदी और जेवर भी अपने साथ ले गई हैं। लापता होने की जानकारी रूपम देवी के मायके पक्ष को भी दी गई थी। परिजनों का आरोप है कि सूचना के बावजूद मायके वाले समय पर नहीं पहुंचे, जिसके कारण तीन दिन बाद उनके आने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी भी हुई। 2 दिन पहले पति ने भेजा था पैसा लालगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रूपम देवी के ससुर ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे ने 8 मार्च को पुणे से पैसे भेजे थे, जो 9 मार्च को रूपम देवी ने निकाल लिए और 11 मार्च को वह घर से चली गईं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी बहू का किसी से अफेयर चल रहा था और वह अक्सर फोन पर बातें करती थीं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *