5 बच्चों की मां ने जहरीला पदार्थ खाया, मौत:बैतूल में भाई बोला- पति शराब पीकर झगड़ता था, तनाव में उठाया कदम

5 बच्चों की मां ने जहरीला पदार्थ खाया, मौत:बैतूल में भाई बोला- पति शराब पीकर झगड़ता था, तनाव में उठाया कदम

बैतूल जिले के बोर्देही थाना क्षेत्र के टापरवाणी गांव में एक महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतका की पहचान 39 वर्षीय प्रमिला पति शम्मूलाल के रूप में हुई है। यह घटना पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद सामने आई है। जानकारी के अनुसार, 4 मार्च को प्रमिला और उनके पति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके अगले दिन, 5 मार्च की दोपहर को महिला ने कथित तौर पर जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे बोर्देही से जिला अस्पताल बैतूल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को जिला अस्पताल में महिला का पोस्टमार्टम किया गया। घटना से परिजन सदमे में हैं और मौत की स्पष्ट वजह नहीं बता पा रहे हैं। पति शम्मूलाल ने भी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। चार बेटी, एक बेटा बचा
मृतका के भाई ने बताया कि प्रमिला के चार बेटियां और एक बेटा है, जिनमें सबसे बड़ी बेटी लगभग 14 साल की है। भाई के अनुसार, पति गांव में खेती और मजदूरी करता है और अक्सर शराब पीकर झगड़ा करता था। आशंका है कि इसी पारिवारिक तनाव के चलते प्रमिला ने यह कदम उठाया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है। जांच डायरी बोर्देही थाने को भेज दी गई है, जहां पूरे मामले की विस्तृत जांच की जाएगी। महिला ने किस प्रकार का जहर खाया था, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *