पिकअप की टक्कर से 3 बच्चों की मां की मौत:महेंद्रगढ़ में घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी; 4 दिन पहले गुजरात से आया था परिवार

पिकअप की टक्कर से 3 बच्चों की मां की मौत:महेंद्रगढ़ में घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी; 4 दिन पहले गुजरात से आया था परिवार

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। महिला अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी, तभी एक तेज रफ्तार मैजिक गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। मृतका तीन बच्चों की मां थी। यह घटना सोमवार सुबह लगभग 6 बजे मालडा बांस गांव में हुई। मालडा बांस गांव निवासी प्रवीण ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी 39 वर्षीय पत्नी मंजू देवी घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। तभी महेंद्रगढ़ की ओर से आ रही एक मैजिक गाड़ी के ड्र्राइवर ने तेज गति से वाहन चलाते हुए मंजू देवी को टक्कर मार दी। पति ने पत्नी को गाड़ी के नीचे से निकाला प्रवीण ने अपनी पत्नी को मैजिक गाड़ी के नीचे से निकाला और तुरंत महेंद्रगढ़ के नागरिक अस्पताल ले गया। डॉक्टरों ने मंजू देवी को मृत घोषित कर दिया। प्रवीण ने वाहन ड्राइवर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। चार दिन पहले गुजरात से गांव आया था परिवार प्रवीण इनकम टैक्स में कार्यरत्त है। फिलहाल गुजरात में पोस्टिंग है। प्रवीण अपनी पत्नी और बच्चों के साथ तीन-चार दिन पहले ही अपने गांव मालडा बांस आया था। परिवार 21 अप्रैल को छोटे भाई नवीन के मकान के मुहूर्त के लिए इकट्ठा हुआ था। इस घटना से घर की खुशियां मातम में बदल गईं। कनीना पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *