आरा में विवाहिता की हत्या मामले में सास–पति गिरफ्तार:दहेज के लिए जहर खिलाकर मारने का आरोप; पिता बोले- मेरी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था

आरा में विवाहिता की हत्या मामले में सास–पति गिरफ्तार:दहेज के लिए जहर खिलाकर मारने का आरोप; पिता बोले- मेरी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था

आरा के मुसहर टोली में महिला की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने फरार पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है। दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जहर देकर हत्या करने का आरोप है। गिरफ्तार आरोपियों में मो. शाहिद और उसकी मां मुनिया खातून उर्फ नन्हकी खातून शामिल हैं। मामला टाउन थाना क्षेत्र के धरहरा इलाके का है। मंगलवार(17 मार्च 2026) दोपहर को नाजिया खातून की मौत हो गई थी। प्रारंभिक जानकारी में इसे आत्महत्या बताया जा रहा था, लेकिन परिजनों के आरोप के बाद मामला हत्या में बदल गया। मृतका के पिता औरंगाबाद जिले के अमझरशरीफ गांव निवासी मो. मुस्तकीम कलंदर के बयान पर टाउन थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें पति और सास को नामजद किया गया है।
हत्या को आत्महत्या बताया जा रहा था परिजनों के अनुसार, नाजिया की शादी 2024 में मो. शाहिद के साथ पूरे रीति-रिवाज और लेनदेन के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही महीनों बाद से उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि पति और सास अक्सर उसके साथ मारपीट करते थे और मानसिक रूप से भी परेशान करते थे। घटना के दिन भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि उसे जहर देकर मार दिया गया और मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। साक्ष्य और परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है। घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। आरा के मुसहर टोली में महिला की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने फरार पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है। दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जहर देकर हत्या करने का आरोप है। गिरफ्तार आरोपियों में मो. शाहिद और उसकी मां मुनिया खातून उर्फ नन्हकी खातून शामिल हैं। मामला टाउन थाना क्षेत्र के धरहरा इलाके का है। मंगलवार(17 मार्च 2026) दोपहर को नाजिया खातून की मौत हो गई थी। प्रारंभिक जानकारी में इसे आत्महत्या बताया जा रहा था, लेकिन परिजनों के आरोप के बाद मामला हत्या में बदल गया। मृतका के पिता औरंगाबाद जिले के अमझरशरीफ गांव निवासी मो. मुस्तकीम कलंदर के बयान पर टाउन थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें पति और सास को नामजद किया गया है।
हत्या को आत्महत्या बताया जा रहा था परिजनों के अनुसार, नाजिया की शादी 2024 में मो. शाहिद के साथ पूरे रीति-रिवाज और लेनदेन के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही महीनों बाद से उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि पति और सास अक्सर उसके साथ मारपीट करते थे और मानसिक रूप से भी परेशान करते थे। घटना के दिन भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि उसे जहर देकर मार दिया गया और मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। साक्ष्य और परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है। घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *