कोंच थाना क्षेत्र के परधाना गांव में एक विवाहिता की कथित फांसी लगाकर हत्या के मामले में नया मोड़ आया है। मृतका की मां ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए दामाद समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की मां रीना देवी ने कोंच थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपने दामाद अनुराग साव, समधी उमेश साव और समधिन पर दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है। रीना देवी के अनुसार, उनकी बेटी प्रशंसा की शादी छह माह पहले परधाना निवासी उमेश साव के पुत्र अनुराग साव से हुई थी। शादी के बाद से ही अनुराग कथित तौर पर दहेज की मांग को लेकर प्रसंशा को मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान कर रहा था। मां का आरोप है कि पति ने उनकी बेटी को अपने घर में फांसी लगाकर मार डाला। थाना प्रभारी सुदेह कुमार ने बताया कि मृतका की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी पति, सास और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। कोंच थाना क्षेत्र के परधाना गांव में एक विवाहिता की कथित फांसी लगाकर हत्या के मामले में नया मोड़ आया है। मृतका की मां ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए दामाद समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की मां रीना देवी ने कोंच थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपने दामाद अनुराग साव, समधी उमेश साव और समधिन पर दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है। रीना देवी के अनुसार, उनकी बेटी प्रशंसा की शादी छह माह पहले परधाना निवासी उमेश साव के पुत्र अनुराग साव से हुई थी। शादी के बाद से ही अनुराग कथित तौर पर दहेज की मांग को लेकर प्रसंशा को मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान कर रहा था। मां का आरोप है कि पति ने उनकी बेटी को अपने घर में फांसी लगाकर मार डाला। थाना प्रभारी सुदेह कुमार ने बताया कि मृतका की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी पति, सास और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।


