बेगूसराय में बेटे को बचाने में कुएं में डूबी मां:खेलने के दौरान कुएं में लटका था बच्चा, मासूम को निकाला; बैलेंस बिगड़ने पर खुद गिरी

बेगूसराय में बेटे को बचाने में कुएं में डूबी मां:खेलने के दौरान कुएं में लटका था बच्चा, मासूम को निकाला; बैलेंस बिगड़ने पर खुद गिरी

बेगूसराय में बेटे को बचाने के चक्कर में कुएं में डूबकर मां की मौत हो गई। घटना लाखो थाना क्षेत्र के खातोपुर गांव की है। जानकारी के मुताबिक, मासूम बच्चा घर के पास बने कुएं के पास खेल रहा था। अचानक बच्चे का पैर फिसल गया और वो कुएं में लटक गया। बेटे को कुएं में लटका देख उसकी मां तेजी से कुएं के पास पहुंची। महिला ने बच्चे को तो कुएं से निकाल कर सुरक्षित बचा लिया, लेकिन बैलेंस बिगड़ने से वो खुद कुएं में गिर गई। महिला की पहचान संजय राय की 30 साल की पत्नी निशा देवी के रूप में की गई है। मृतका की सास ने दी घटना की जानकारी घटना के संबंध में मृतका की सास जगतारण देवी ने बताया कि निशा देवी का छोटा बच्चा दोपहर में कुआं के समीप खेल रहा था। खेलते-खेलते अचानक उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में लटक कर गिरने लगा। लेकिन तभी निशा की नजर पड़ गई तो उसने जान की परवाह किए बच्चे को पकड़ने के लिए दौड़ पड़ी। सास बोली- सबकुछ इतनी तेजी से हुआ, संभवने का मौका नहीं मिला निशा ने कुएं में लटके बेटे को खींचकर सुरक्षित बचाते हुए बाहर धकेल दिया। लेकिन इस दौरान वह खुद अपना संतुलन खो बैठी और कुआं में गिर गई। सब कुछ इतनी जल्दी हुआ कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला। निशा को कुआं में गिरता देखकर आसपास मौजूद लोगों ने हल्ला मचाया। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद निशा देवी को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। निशा देवी को एक लड़की एवं दो लड़का है। पिछले सप्ताह ही उसने बड़ी बेटी रितिका का जन्मदिन धूमधाम से मनाया था। घटना की सूचना मिलते ही लाखो थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेगूसराय में बेटे को बचाने के चक्कर में कुएं में डूबकर मां की मौत हो गई। घटना लाखो थाना क्षेत्र के खातोपुर गांव की है। जानकारी के मुताबिक, मासूम बच्चा घर के पास बने कुएं के पास खेल रहा था। अचानक बच्चे का पैर फिसल गया और वो कुएं में लटक गया। बेटे को कुएं में लटका देख उसकी मां तेजी से कुएं के पास पहुंची। महिला ने बच्चे को तो कुएं से निकाल कर सुरक्षित बचा लिया, लेकिन बैलेंस बिगड़ने से वो खुद कुएं में गिर गई। महिला की पहचान संजय राय की 30 साल की पत्नी निशा देवी के रूप में की गई है। मृतका की सास ने दी घटना की जानकारी घटना के संबंध में मृतका की सास जगतारण देवी ने बताया कि निशा देवी का छोटा बच्चा दोपहर में कुआं के समीप खेल रहा था। खेलते-खेलते अचानक उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में लटक कर गिरने लगा। लेकिन तभी निशा की नजर पड़ गई तो उसने जान की परवाह किए बच्चे को पकड़ने के लिए दौड़ पड़ी। सास बोली- सबकुछ इतनी तेजी से हुआ, संभवने का मौका नहीं मिला निशा ने कुएं में लटके बेटे को खींचकर सुरक्षित बचाते हुए बाहर धकेल दिया। लेकिन इस दौरान वह खुद अपना संतुलन खो बैठी और कुआं में गिर गई। सब कुछ इतनी जल्दी हुआ कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला। निशा को कुआं में गिरता देखकर आसपास मौजूद लोगों ने हल्ला मचाया। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद निशा देवी को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। निशा देवी को एक लड़की एवं दो लड़का है। पिछले सप्ताह ही उसने बड़ी बेटी रितिका का जन्मदिन धूमधाम से मनाया था। घटना की सूचना मिलते ही लाखो थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *