हल्दीराम रेस्टोरेंट की लिफ्ट में 30 मिनट फंसे रहे मां-बेटे:तेज हवा और बारिश से हुआ था फॉल्ट, कॉफी पीने गए थे मां-बेटे

हल्दीराम रेस्टोरेंट की लिफ्ट में 30 मिनट फंसे रहे मां-बेटे:तेज हवा और बारिश से हुआ था फॉल्ट, कॉफी पीने गए थे मां-बेटे

काकादेव थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर में स्थित हल्दी रेस्टोरेंट में मंगलवार रात कॉफी पीकर लौटते समय फॉल्ट होने के कारण मां–बेटे करीब 30 मिनट तक लिफ्ट में फंस गए। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने टेक्नीशियन की मदद से 15 मिनट में रेस्क्यू कर दोनों को बाहर निकाल लिया। हॉस्पिटल में मां का चेकअप कराने गए थे रामकृष्ण नगर निवासी रजनीश गुप्ता अपनी मां कस्तूरी गुप्ता का चेकअप कराने के लिए लाजपत नगर स्थित एक निजी हॉस्पिटल मंगलवार रात करीब नौ बजे गए थे। डॉक्टर को दिखाने के बाद वह दोनों शिवाजी नगर स्थित रेस्टोरेंट में फर्स्ट फ्लोर पर कॉफी पीने गए। होटल के ग्राउंड फ्लोर पर पहुंचने के लिए दोनों लिफ्ट में घुसे थे। वह लोग नीचे उतर ही रहे थे, कि अचानक लिफ्ट बंद हो गई और अंधेरा छा गया। शोर मचाने पर रेस्टोरेंट कर्मचारियों और वहां मौजूद लोगों को घटना की जानकारी हुई। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ लग गई। रेस्टोरेंट कर्मियों ने मदद के लिए फायर विभाग को सूचना दी। कुछ ही देर में सीएफओ दीपक शर्मा, फायर स्टेशन अफसर परमानंद पांडेय समेत टीम पहुंची और करीब 15 मिनट में रेस्क्यू कर टेक्नीशियन की मदद से मां बेटे को सकुशल बाहर निकाल लिया। रेस्टोरेंट के लाखों के उपकरण जले घबराए मां बेटे को आराम मिलने के बाद दोनों चले गए। टेक्नीशियन ने बताया कि बारिश और तेज हवा के कारण हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट हुआ इस कारण उनका सर्वर रूम और लाखों के उपकरण फुंक गए। इसी के चलते लिफ्ट चलते-चलते बंद हो गई थी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *