अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मां-बेटा घायल:बेटी से मिलने के लिए बरबीघा जा रहे थे, महिला की हालत गंभीर

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मां-बेटा घायल:बेटी से मिलने के लिए बरबीघा जा रहे थे, महिला की हालत गंभीर

शेखपुरा के अरियरी प्रखंड क्षेत्र में शेखपुरा-महुली मुख्य सड़क मार्ग पर गोहदा मोड़ और अरियरी के बीच सोमवार को एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटा घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान महुली थाना क्षेत्र के रामाशीष मंडल की 60 वर्षीय पत्नी रामसखी देवी और उनके 22 वर्षीय छोटे पुत्र पुरुषोत्तम कुमार के रूप में हुई है। रामसखी देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि मां-बेटा अपनी बेटी से मिलने बरबीघा जा रहे थे। रास्ते में सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे पुत्र ने बाइक से नियंत्रण खो दिया और हादसा हो गया। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। महुली थानाध्यक्ष राम प्रवेश भारती ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शेखपुरा के अरियरी प्रखंड क्षेत्र में शेखपुरा-महुली मुख्य सड़क मार्ग पर गोहदा मोड़ और अरियरी के बीच सोमवार को एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटा घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान महुली थाना क्षेत्र के रामाशीष मंडल की 60 वर्षीय पत्नी रामसखी देवी और उनके 22 वर्षीय छोटे पुत्र पुरुषोत्तम कुमार के रूप में हुई है। रामसखी देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि मां-बेटा अपनी बेटी से मिलने बरबीघा जा रहे थे। रास्ते में सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे पुत्र ने बाइक से नियंत्रण खो दिया और हादसा हो गया। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। महुली थानाध्यक्ष राम प्रवेश भारती ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *