शेखपुरा में मां-बेटे पर लाठी-डंडों से हमला:गोबर गैस प्लांट विवाद में घायल, महिला की हालत गंभीर

शेखपुरा में मां-बेटे पर लाठी-डंडों से हमला:गोबर गैस प्लांट विवाद में घायल, महिला की हालत गंभीर

शेखपुरा के सिरारी थाना क्षेत्र के मदारी गांव में रविवार शाम एक विवाद के दौरान मां और बेटे को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया गया। घायलों में 56 वर्षीय मिनता देवी और उनका 17 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार शामिल हैं। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया है, जहां महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। अचानक मोटर चालू करने से जख्मी हुआ गोलू मिनता देवी ने बताया कि उनका पुत्र गोलू गांव के गोबर गैस प्लांट में गोबर डालने का काम कर रहा था। इसी दौरान चंदेश्वर यादव के पुत्र साको यादव ने अचानक मोटर चालू कर दी, जिससे गोलू कुमार जख्मी हो गया। घायल गोलू ने घर आकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। जब परिवार वालों ने इसका विरोध किया, तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद चंदेश्वर यादव के पुत्र साको यादव और हरिचरण यादव ने मिलकर मां-बेटे के साथ मारपीट की, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। थानाध्यक्ष बोले-शिकायत मिलने पर की जाएगी कार्रवाई सिरारी थानाध्यक्ष सह पुलिस सब इंस्पेक्टर आयुष कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद एक पुलिस टीम को मदारी गांव भेजा गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शेखपुरा के सिरारी थाना क्षेत्र के मदारी गांव में रविवार शाम एक विवाद के दौरान मां और बेटे को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया गया। घायलों में 56 वर्षीय मिनता देवी और उनका 17 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार शामिल हैं। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया है, जहां महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। अचानक मोटर चालू करने से जख्मी हुआ गोलू मिनता देवी ने बताया कि उनका पुत्र गोलू गांव के गोबर गैस प्लांट में गोबर डालने का काम कर रहा था। इसी दौरान चंदेश्वर यादव के पुत्र साको यादव ने अचानक मोटर चालू कर दी, जिससे गोलू कुमार जख्मी हो गया। घायल गोलू ने घर आकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। जब परिवार वालों ने इसका विरोध किया, तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद चंदेश्वर यादव के पुत्र साको यादव और हरिचरण यादव ने मिलकर मां-बेटे के साथ मारपीट की, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। थानाध्यक्ष बोले-शिकायत मिलने पर की जाएगी कार्रवाई सिरारी थानाध्यक्ष सह पुलिस सब इंस्पेक्टर आयुष कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद एक पुलिस टीम को मदारी गांव भेजा गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *