मां ने बेटे की हत्या का लगाया पति-देवर पर आरोप:फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, विवेचना से असंतुष्ट, SSP से दूसरे थाने में जांच की मांग

मां ने बेटे की हत्या का लगाया पति-देवर पर आरोप:फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, विवेचना से असंतुष्ट, SSP से दूसरे थाने में जांच की मांग

फिरोजाबाद। मक्खनपुर थाना क्षेत्र से एक संवेदनशील मामला सामने आया है। पीड़िता उर्मिला वर्मा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित को प्रार्थना पत्र देकर अपने पुत्र मयंक की हत्या का आरोप पति राजेश कुमार और देवर विकास, सौरभ व पारस उर्फ चंचल पर लगाया है। पुलिस ने इस मामले में अब तक राजेश कुमार और सौरभ को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि विकास और पारस अभी भी फरार हैं। उर्मिला वर्मा का आरोप है कि फरार आरोपी लगातार उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और हत्या की साजिश रच रहे हैं। विवेचना पर असंतोष, अन्य थाने में जांच की मांग पीड़िता ने बताया कि उन्होंने विवेचक से कई बार आरोपियों की गिरफ्तारी का अनुरोध किया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने वर्तमान विवेचना पर असंतोष व्यक्त किया और मामले की निष्पक्ष जांच के लिए इसे किसी अन्य थाने में स्थानांतरित करने की मांग की। सुरक्षा और न्याय की गुहार उर्मिला वर्मा ने प्रशासन से अपील की है कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और फरार आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि आरोपी समझौता न करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *