सिटी रिपोर्टर | रजौली बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा रविवार को घोषित मैट्रिक परीक्षा परिणाम में रजौली प्रखंड के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय की छात्रा कोमल कुमारी ने 500 में 480 अंक प्राप्त कर प्रखंड में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि रजौली इंटर विद्यालय के छात्र हसनैन आलम 479 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे। कोमल कुमारी, जगजीवन नगर निवासी सुजीत कुमार और नीलम देवी की पुत्री हैं। उनके पिता किराना दुकान चलाते हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। कोमल का सपना आईएएस अधिकारी बनना है। वहीं महसई गांव निवासी हसनैन आलम, कौशर अली और नर्गिस बानो के पुत्र हैं। उनके पिता दर्जी का काम करते हैं। हसनैन ने 479 अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत का लोहा मनवाया और उनका लक्ष्य इंजीनियर बनना है। दोनों विद्यार्थियों की सफलता पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। परिजनों ने मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। हिसुआ | बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना द्वारा रविवार को जारी किये गए मैट्रिक के परिणाम में हिसुआ कुर्मी टोला निवास विकास रावत और रानी देवी के होनहार पुत्र अमन कुमार नें 477 अंक लाकर मातापिता सहित पुरे हिसुआ का मान बढ़ाया है। हलांकि रिजल्ट में टॉपर्स की सूची में नाम नहीं होने से अमन विचलित जरूर है लेकिन इससे सबक लेते हुए आगे और बेहतर करने की बात बताया है। अमन हिसुआ के दृगोपाल लाल इंटर विद्यालय का छात्र है। अमन के पिता फर्नीचर दुकान में बतौर पेंटर का कार्य करते हैं। जबकी उसकी माता रानी देवी घर पर हीं सिलाई कर बच्चों को पढ़ा रही है। अमन आगे चलकर आईएस अधिकारी बनना चाहता है। जदयू नेत्री सह वार्ड पार्षद शोभा देवी सहित मोहल्ले के लोगों नें अमन की सफलता पर बधाई दिया है। 35 हजार 112 विद्यार्थी हुए थे परीक्षा में शामिल भास्कर टीम| नवादा बिहार बोर्ड द्वारा एक बार फिर से रिकार्ड समय में मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बीते वर्ष की तरह इस बार भी रविवार अवकाश के बावजूद 29 मार्च को बिहार बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी कर दिया गया है। नवादा जिला में 85 प्रतिशत से अधिक स्टूडेंट्स परीक्षा पास हुए हैं। परीक्षा परिणाम जारी होते ही साइबर कैफे,कम्प्यूटर सेंटर आदि में रिजल्ट देखने को लेकर छात्रों की भीड़ उमड़ पड़ी। परीक्षा पास होने वाले छात्रों के लिए खुशी का ठिकाना नहीं रह रहा था। बच्चे खुशी से झूम रहे थे। वहीं असफल होने वाले छात्र उदास थे। परीक्षा पास होते ही कई छात्र प्रसाद चढ़ाने मंदिर पहुंच गए और बधाईयों का दौर शुरू हो गया। लोग सोशल मीडिया से लेकर घर जाकर अपने परिचितों को बधाई देने लगे। प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय हिसुआ की छात्रा सलोनी कुमारी राज्य के टॉप 10 विद्यार्थियों में जगह बनाते हुए 7 वां स्थान प्राप्त की है। मैट्रिक परीक्षा में जिले के 35 हजार 112 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें लड़कियों की संख्या 17573 थी। हालांकि टॉप 10 में शामिल 6 विद्यार्थियों में लड़कियां मात्र 2 रही है। जबकि इंटर के परिणाम में नवादा जिला में लड़कियों ने बाजी मारी और सेकेंड टॉपर और चौथे स्थान पर लड़कियां रही। लोग बताते हैं कि इंटर के बेहतरीन रिजल्ट में पटना,कोटा आदि के कोचिंग सेंटरों का योगदान रहा है। मैट्रिक के परीक्षा परिणाम में टॉप 5 में किसी छात्र का शामिल नहीं होना थोड़ा निराशाजनक है। सिटी रिपोर्टर | रजौली बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा रविवार को घोषित मैट्रिक परीक्षा परिणाम में रजौली प्रखंड के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय की छात्रा कोमल कुमारी ने 500 में 480 अंक प्राप्त कर प्रखंड में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि रजौली इंटर विद्यालय के छात्र हसनैन आलम 479 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे। कोमल कुमारी, जगजीवन नगर निवासी सुजीत कुमार और नीलम देवी की पुत्री हैं। उनके पिता किराना दुकान चलाते हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। कोमल का सपना आईएएस अधिकारी बनना है। वहीं महसई गांव निवासी हसनैन आलम, कौशर अली और नर्गिस बानो के पुत्र हैं। उनके पिता दर्जी का काम करते हैं। हसनैन ने 479 अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत का लोहा मनवाया और उनका लक्ष्य इंजीनियर बनना है। दोनों विद्यार्थियों की सफलता पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। परिजनों ने मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। हिसुआ | बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना द्वारा रविवार को जारी किये गए मैट्रिक के परिणाम में हिसुआ कुर्मी टोला निवास विकास रावत और रानी देवी के होनहार पुत्र अमन कुमार नें 477 अंक लाकर मातापिता सहित पुरे हिसुआ का मान बढ़ाया है। हलांकि रिजल्ट में टॉपर्स की सूची में नाम नहीं होने से अमन विचलित जरूर है लेकिन इससे सबक लेते हुए आगे और बेहतर करने की बात बताया है। अमन हिसुआ के दृगोपाल लाल इंटर विद्यालय का छात्र है। अमन के पिता फर्नीचर दुकान में बतौर पेंटर का कार्य करते हैं। जबकी उसकी माता रानी देवी घर पर हीं सिलाई कर बच्चों को पढ़ा रही है। अमन आगे चलकर आईएस अधिकारी बनना चाहता है। जदयू नेत्री सह वार्ड पार्षद शोभा देवी सहित मोहल्ले के लोगों नें अमन की सफलता पर बधाई दिया है। 35 हजार 112 विद्यार्थी हुए थे परीक्षा में शामिल भास्कर टीम| नवादा बिहार बोर्ड द्वारा एक बार फिर से रिकार्ड समय में मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बीते वर्ष की तरह इस बार भी रविवार अवकाश के बावजूद 29 मार्च को बिहार बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी कर दिया गया है। नवादा जिला में 85 प्रतिशत से अधिक स्टूडेंट्स परीक्षा पास हुए हैं। परीक्षा परिणाम जारी होते ही साइबर कैफे,कम्प्यूटर सेंटर आदि में रिजल्ट देखने को लेकर छात्रों की भीड़ उमड़ पड़ी। परीक्षा पास होने वाले छात्रों के लिए खुशी का ठिकाना नहीं रह रहा था। बच्चे खुशी से झूम रहे थे। वहीं असफल होने वाले छात्र उदास थे। परीक्षा पास होते ही कई छात्र प्रसाद चढ़ाने मंदिर पहुंच गए और बधाईयों का दौर शुरू हो गया। लोग सोशल मीडिया से लेकर घर जाकर अपने परिचितों को बधाई देने लगे। प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय हिसुआ की छात्रा सलोनी कुमारी राज्य के टॉप 10 विद्यार्थियों में जगह बनाते हुए 7 वां स्थान प्राप्त की है। मैट्रिक परीक्षा में जिले के 35 हजार 112 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें लड़कियों की संख्या 17573 थी। हालांकि टॉप 10 में शामिल 6 विद्यार्थियों में लड़कियां मात्र 2 रही है। जबकि इंटर के परिणाम में नवादा जिला में लड़कियों ने बाजी मारी और सेकेंड टॉपर और चौथे स्थान पर लड़कियां रही। लोग बताते हैं कि इंटर के बेहतरीन रिजल्ट में पटना,कोटा आदि के कोचिंग सेंटरों का योगदान रहा है। मैट्रिक के परीक्षा परिणाम में टॉप 5 में किसी छात्र का शामिल नहीं होना थोड़ा निराशाजनक है।


