ABVP के ‘युवा संगम’ में 800 से अधिक छात्र शामिल:स्वामी विवेकानंद जयंती पर युवाओं को प्रेरणा दी; छात्राओं को विद्यार्थी परिषद की भूमिका बताई

ABVP के ‘युवा संगम’ में 800 से अधिक छात्र शामिल:स्वामी विवेकानंद जयंती पर युवाओं को प्रेरणा दी; छात्राओं को विद्यार्थी परिषद की भूमिका बताई

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) झाबुआ ने शुक्रवार की देर शाम को स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में नगर में ‘युवा संगम’ का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में 800 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के राष्ट्रीय सह संयोजक ओम शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला और युवाओं को प्रेरित किया। सह संयोजक ने विद्यार्थियों से विवेकानंद जैसे महापुरुषों से प्रेरणा लेकर लक्ष्य निर्धारित करने और उसे प्राप्त करने के लिए ऊर्जा के साथ प्रयास करने का आह्वान किया। विद्यार्थी परिषद की भूमिका बताई परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मदनसिंह वसुनिया ने छात्र-छात्राओं को विद्यार्थी परिषद की गतिविधियों और राष्ट्र निर्माण में संगठन की भूमिका से अवगत कराया। मंच पर नगर अध्यक्ष अंजना रावत और जिला संयोजक व नगर मंत्री अमित चौहान भी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं के सहयोग से युवा संगम कार्यक्रम सफल इस आयोजन को सफल बनाने में विभाग संयोजक अजय भूरिया, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य देवयानी अजनार, भाग संयोजक दिनेश परमार सहित अभिनव बारिया, विदुषी दुबे, जितेंद्र निनामा, संदीप परमार, अनिल बारिया, राजेश निनामा और विपुल भूरा जैसे अनेक कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में जिला संयोजक एवं नगर मंत्री अमित चौहान ने सभी अतिथियों और उपस्थित छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *