महाशिवरात्रि के पर्व पर समूचा सागर हर-हर महादेव के जयघोष से सराबोर रहा। शहर के अलग-अलग कोनों से 8 से ज्यादा भव्य शिव बरातें निकलीं। डीजे की धुन, सजीव झांकियों और अखाड़ों के करतबों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। चंपाबाग लक्ष्मीपुरा की शिव बरात अब शाही स्वरूप ले चुकी है। पहले मुखौटे के साथ निकलने वाली यह बरात अब बाबा की 51 किलो वजनी अष्टधातु प्रतिमा के साथ निकली। तीनबत्ती पर भव्य आतिशबाजी और विद्युत सज्जा ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
एक रात, 8 बरातों की धूम: बैंड- बाजे नहीं, डीजे की धुन
पर थिरके शिवभक्त : पढ़ें पेज-6


