भास्कर न्यूज | गढ़वा भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर अंतरराष्ट्रीय महिला विश्व कप पर कब्जा जमा लिया। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में 52 रनों से शानदार जीत पर चिकित्सक सह भाजपा नेता डॉ. पातंजली केशरी ने स्थानीय खिलाड़ियों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही खिलाड़ी, महिलाओं सहित आम जनों के बीच मिठाई बांटकर हर्ष प्रकट किया। इसी तरह महिला खिलाड़ियों से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए प्रगति के पथ पर अग्रसर रहने की उम्मीद जताई है। उन्होंने भारतीय महिला टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है। मौके पर डॉ. पातंजली केशरी ने कहा कि कोशिश करने वालों की हार नहीं होती। आज महिला खिलाड़ियों ने भी विश्व कप का खिताब हासिल कर साबित कर दिया है। हमें भारतीय महिला खिलाड़ियों पर गर्व है। सम्मानित होने के बाद अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक और राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक प्राप्त महिला खिलाड़ी प्रियंका कुमारी ने कहा कि भारतीय नारी प्रगति के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। भारत के राष्ट्रपति जैसे सर्वोच्च पद पर द्रोपति मुर्मू स्थापित हैं। विश्व कप पर भारतीय महिला खिलाड़ियों ने जीत हासिल किया है। यह बहुत ही हर्ष की बात है। महिला खिलाड़ियों के सम्मान में डॉ. पातंजली केशरी ने जो कार्यक्रम आयोजित किया है। इसके लिए मैं इन्हें बधाई देती हूं। महिला सहित समाज के सभी वर्गों के अच्छे कार्यों में लोगों को प्रोत्साहित करने में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहता है। इस अवसर पर सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में नेशनल गोल्ड प्राप्त कृति आनंद देव, किक बॉक्सिंग एवं कराटे नेशनल गोल्ड प्राप्त फूलन कुमारी, कुश्ती प्रतियोगिता में नेशनल गोल्ड प्राप्त प्रियंका कुमारी आदि के नाम शामिल है। जिन्हें अंग वस्त्र प्रदान कर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। मौके पर कराटे प्रशिक्षक मनोज संसाई, चंदन कुमार गौड़, संगीता कुमारी, अंजली कुमारी, माया कुमारी, रंजना कुजूर, जावेद अहमद, सुनील कुमार कुशवाहा, संतोष कुमार, अंकित कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे। भास्कर न्यूज | गढ़वा भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर अंतरराष्ट्रीय महिला विश्व कप पर कब्जा जमा लिया। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में 52 रनों से शानदार जीत पर चिकित्सक सह भाजपा नेता डॉ. पातंजली केशरी ने स्थानीय खिलाड़ियों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही खिलाड़ी, महिलाओं सहित आम जनों के बीच मिठाई बांटकर हर्ष प्रकट किया। इसी तरह महिला खिलाड़ियों से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए प्रगति के पथ पर अग्रसर रहने की उम्मीद जताई है। उन्होंने भारतीय महिला टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है। मौके पर डॉ. पातंजली केशरी ने कहा कि कोशिश करने वालों की हार नहीं होती। आज महिला खिलाड़ियों ने भी विश्व कप का खिताब हासिल कर साबित कर दिया है। हमें भारतीय महिला खिलाड़ियों पर गर्व है। सम्मानित होने के बाद अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक और राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक प्राप्त महिला खिलाड़ी प्रियंका कुमारी ने कहा कि भारतीय नारी प्रगति के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। भारत के राष्ट्रपति जैसे सर्वोच्च पद पर द्रोपति मुर्मू स्थापित हैं। विश्व कप पर भारतीय महिला खिलाड़ियों ने जीत हासिल किया है। यह बहुत ही हर्ष की बात है। महिला खिलाड़ियों के सम्मान में डॉ. पातंजली केशरी ने जो कार्यक्रम आयोजित किया है। इसके लिए मैं इन्हें बधाई देती हूं। महिला सहित समाज के सभी वर्गों के अच्छे कार्यों में लोगों को प्रोत्साहित करने में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहता है। इस अवसर पर सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में नेशनल गोल्ड प्राप्त कृति आनंद देव, किक बॉक्सिंग एवं कराटे नेशनल गोल्ड प्राप्त फूलन कुमारी, कुश्ती प्रतियोगिता में नेशनल गोल्ड प्राप्त प्रियंका कुमारी आदि के नाम शामिल है। जिन्हें अंग वस्त्र प्रदान कर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। मौके पर कराटे प्रशिक्षक मनोज संसाई, चंदन कुमार गौड़, संगीता कुमारी, अंजली कुमारी, माया कुमारी, रंजना कुजूर, जावेद अहमद, सुनील कुमार कुशवाहा, संतोष कुमार, अंकित कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


