बड़वानी के भगोरिया हाट में 20 हजार से ज्यादा शामिल:सांसद गजेंद्र सिंह पटेल और पूर्व मंत्री हुए शामिल

बड़वानी जिले के पाटी मुख्यालय पर गुरुवार को आदिवासी संस्कृति का प्रतीक भगोरिया (भोंगर्या) हाट लगा। इसमें क्षेत्र के कई गांवों से 20 हजार से अधिक आदिवासी महिला-पुरुष और बच्चे शामिल हुए। लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल और पूर्व मंत्री प्रेमसिंह पटेल भी इस आयोजन में उपस्थित रहे। हाट में अधिकांश ग्रामीण पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए, जबकि कई युवा आधुनिक पोशाक जैसे जींस, टी-शर्ट और सूट-सलवार में दिखे। युवाओं के हाथों में मोबाइल फोन थे और वे सेल्फी लेते हुए देखे गए। टैटू बनवाने का शौक भी युवक-युवतियों में खूब दिखा। आदिवासी समाजजनों ने ढोल, मादल और बांसुरी की धुन पर पैरों में घुंघरू बांधकर जमकर नृत्य किया और ‘कुर्राट’ भरी। एक-दूसरे को रंग-बिरंगा गुलाल लगाकर भोंगर्या हाट की बधाई दी गई। हाट में एक नाव, ब्रेक डांस, छोटा झूला और मिक्स माउस जैसे मनोरंजन के साधन भी उपलब्ध थे, जिनका बच्चों और बड़ों ने खूब आनंद लिया। दोपहर 3 बजे के बाद बाजार में रौनक बढ़ गई, जो शाम 5:30 बजे तक जारी रही। पाटी तहसील की 45 ग्राम पंचायतों के लोगों ने इस तीसरे भगोरिया हाट का लुत्फ उठाया। नगर के बस स्टैंड से लेकर बोकराटा रोड और राम मंदिर से लेकर बस स्टैंड तक कतारबद्ध दुकानें आकर्षण का केंद्र रहीं। फोटो स्टूडियो की दुकानों पर भी युवक-युवतियों की खासी भीड़ देखी गई। भोगर्या हाट में शराब का विरोध करने वाले जागृत आदिवासी दलित संगठन ने गुरुवार को शराब दुकान नहीं खुलने दी और दुकान के सामने ही धरना दिया। सुबह 8 बजे से अवैध शराब पर रोक के लिए संगठन के कार्यकर्ता द्वारा देशी-विदेशी शराब दुकान पर धरना देकर बैठे रहे। शाम 5.30 बजे बाद ही धरना समाप्त किया। वही हाट में घूमकर नजर रखी गई। पुलिस ने अस्थाई कैमरे लगाकर मनचलों पर रखी नजर हाट में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने 6 कैमरे और ड्रोन कैमरे लगाकर नजर रखी। इसके अलावा करीब 42 अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया था। ताकि किसी भी प्रकार से अप्रिय घटना ना हो। साथ ही बस स्टैंड पर पुलिस सहायता केंद्र भी स्थापित कर सहायता की। खाने पीने की दुकानों पर लगी भीड़ मेले में बड़ी संख्या में खाने-पीने की सामग्री सहित खिलौने, होली के सामान की दुकान लगी। ग्रामीणों ने खाने-पीने की सामग्री के साथ अन्य सामान की जमकर खरीदारी की। ढोल पर थिरके ग्रामीजन नगर के स्वामी विवेकानंद स्कूल के समीप आए 1 ढोल पर आदिवासी बंधु कुर्राटी मारकर जमकर थिरके और उत्साह उमंग का प्रदर्शन किया। समाज की महिलाएं, पुरुष और बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर ढोल का आनंद लिया। हाट बाजार में आवश्यक सामग्री के अलावा जलेबी, भजिये, हारकंगन, अंगूर, संतरे, शरबती गोला, आइसक्रीम, कुल्फी आदि का लुत्फ लिया। चाहे कोई कहीं भी हो,भोंगर्या हाट पर अपने गांव जरूर लौटता है। इस लोक उत्सव में अद्भूत और बेहद प्राचीन आदिवासी संस्कृति के विविध रूप देखने को मिलते हैं। हाट बाजार में ग्राम पंचायत द्वारा पेयजल की व्यवस्था की गई। ये जनप्रतिनिधि हुए शामिल
भगोरिया मेले में लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, पूर्व मंत्री प्रेमसिंह पटेल भी शामिल हुए। जिनका भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय वर्मा, जपं अध्यक्ष थानसिंग सस्ते व कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाकर फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद गेर के माध्यम से नगर में घूमे और आदिवासी वेशभूषा में समाजजनों के साथ भोंगर्या हाट का आनंद लिया। दशहरा मैदान में ढोल बजाया ओर खूब थिरके। थाना प्रभारी रामदास यादव अपनी टीम के साथ दिनभर भोंगर्या हाट में नजर बनाए रखी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *