89 लोगों को 2 करोड़ से ज्यादा लोन वितरित:भागलपुर उद्योग विभाग में ऋण वितरण शिविर, जिले को व्यापारिक हब बनाने की कवायद

89 लोगों को 2 करोड़ से ज्यादा लोन वितरित:भागलपुर उद्योग विभाग में ऋण वितरण शिविर, जिले को व्यापारिक हब बनाने की कवायद

भागलपुर के जीरोमाइल स्थित रेशम भवन में उद्योग विभाग से संबंधित ऋण स्वीकृति और वितरण सभी का आयोजन किया गया, भागलपुर के जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उद्योग विभाग के उपमहाप्रबंधक, डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह सहित सभी बैंक के अधिकारी मौजूद थे। जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों ने कुल 89 लोगों को अलग-अलग बैंकों की ओर से 2 करोड़ से अधिक की राशि का वितरण भी किया, इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने सभी ऋण प्राप्त किए लोगों को ऋणी बताते हुए अच्छे से उद्योग लगाने और चलाने की बात कही। साथ ही बैंक अधिकारियों से लोगों को समय से ऋण उपलब्ध कराए जाने की बात करते हुए जिलाधिकारी ने आने वाले दिनों में भागलपुर को उद्योग के हब के रूप में विकसित करने की बात भी कही। जिलाधिकारी ने बैंक के बड़े बकायेदारों के खिलाफ जल्द ही कानूनी कार्रवाई के लिए कहा है। डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह ने भी ऋण प्राप्त किए लोगों से समय से बैंक को ऋण वापस करने के लिए कहा है। अधिकारियों को मदद के लिए कहा वहीं, उद्योग विभाग की जीएम खुशबू कुमारी ने कहा कि यह शिविर उद्योगों और उद्योग को पंख लगाने के लिए आयोजित किया गया है, उद्योग विभाग और जिला प्रशासन उद्यमियों को रोजगार मांगने वाला नहीं बल्कि रोजगार बांटने वाला बनाना चाहता है, साथ ही उद्योग विभाग के महाप्रबंधक खुशबू कुमारी ने सभी अधिकारियों से छोटे उद्यमियों को मदद करने की बात भी कही। भागलपुर के जीरोमाइल स्थित रेशम भवन में उद्योग विभाग से संबंधित ऋण स्वीकृति और वितरण सभी का आयोजन किया गया, भागलपुर के जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उद्योग विभाग के उपमहाप्रबंधक, डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह सहित सभी बैंक के अधिकारी मौजूद थे। जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों ने कुल 89 लोगों को अलग-अलग बैंकों की ओर से 2 करोड़ से अधिक की राशि का वितरण भी किया, इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने सभी ऋण प्राप्त किए लोगों को ऋणी बताते हुए अच्छे से उद्योग लगाने और चलाने की बात कही। साथ ही बैंक अधिकारियों से लोगों को समय से ऋण उपलब्ध कराए जाने की बात करते हुए जिलाधिकारी ने आने वाले दिनों में भागलपुर को उद्योग के हब के रूप में विकसित करने की बात भी कही। जिलाधिकारी ने बैंक के बड़े बकायेदारों के खिलाफ जल्द ही कानूनी कार्रवाई के लिए कहा है। डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह ने भी ऋण प्राप्त किए लोगों से समय से बैंक को ऋण वापस करने के लिए कहा है। अधिकारियों को मदद के लिए कहा वहीं, उद्योग विभाग की जीएम खुशबू कुमारी ने कहा कि यह शिविर उद्योगों और उद्योग को पंख लगाने के लिए आयोजित किया गया है, उद्योग विभाग और जिला प्रशासन उद्यमियों को रोजगार मांगने वाला नहीं बल्कि रोजगार बांटने वाला बनाना चाहता है, साथ ही उद्योग विभाग के महाप्रबंधक खुशबू कुमारी ने सभी अधिकारियों से छोटे उद्यमियों को मदद करने की बात भी कही।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *