भारतीय मजदूर संघ (भा.म.सं.) जिला ब्यावर की मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश स्तरीय निर्णयों पर विस्तार से चर्चा की गई और संगठन विस्तार की रणनीति बनाई गई। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह चौहान ने की। जिला मंत्री दिलीप कुमार जांगिड़ ने बताया कि बैठक में प्रदेश स्तर पर हुई बैठकों के निर्णयों पर चर्चा की गई। इसी क्रम में 18 और 19 अप्रैल को चित्तौड़ में आयोजित होने वाले दो दिवसीय नेतृत्व विकास शिविर के लिए सीमेंट महासंघ एवं जिले से प्रतिभागियों का चयन किया गया। बैठक में संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण रणनीति भी तैयार की गई। इसके तहत ब्यावर जिले की सभी तहसीलों में प्रवास योजना बनाई गई है। इस योजना का उद्देश्य भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्र हित, उद्योग हित और श्रमिक हित के विचारों को प्रत्येक गांव तक पहुंचाना है।
इस अवसर पर संभाग सह संगठन मंत्री दिलीप टांक, जिला मंत्री दिलीप कुमार जांगिड़, उपाध्यक्ष मन्नाराम चौधरी, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र भाटी, लक्ष्मण सिंह, त्रिलोक सिंह, हाकम सिंह, नीरू काठात, मधु शर्मा, किरण प्रजापति, कोमल देवी और पिंकी भायल सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। श्री सीमेंट, बांगड़ सीमेंट, अंबुजा सीमेंट, विद्युत विभाग तथा आंगनबाड़ी से जुड़े पदाधिकारी भी मौजूद थे। बैठक का समापन संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ किया गया।


