मार्च में मानसून का अहसास: दिल्ली-NCR में 29 मार्च का अलर्ट जारी, बिजली गिरने की भी चेतावनी

मार्च में मानसून का अहसास: दिल्ली-NCR में 29 मार्च का अलर्ट जारी, बिजली गिरने की भी चेतावनी

Delhi-NCR Rain: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। शुक्रवार की सुबह की शुरुआत घने काले बादलों और तेज सर्द हवाओं के साथ हुई, जिसके बाद सुबह करीब 9 बजे से दिल्ली-एनसीआर के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया।

इस बेमौसम बरसात ने जहां एक ओर बढ़ते तापमान से लोगों को राहत दिलाई है, वहीं दूसरी ओर सुबह-सुबह दफ्तर जाने वाले नौकरीपेशा लोगों के लिए भारी मुसीबत खड़ी कर दी। सड़कों पर दृश्यता कम होने और कई जगहों पर जलजमाव की शुरुआत होने से यातायात की रफ्तार धीमी पड़ गई है। मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले कुछ घंटों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी करते हुए गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है।

148 पहुंचा दिल्ली का AQI

मौसम विभाग के अनुसार, सुबह मौसम सामान्य से ज्यादा गर्म रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 148 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है।

IMD के अनुसार, अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है और आसमान सामान्यत: साफ रहने का पूर्वानुमान है।

29 मार्च को मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं तापमान में करीब 2 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।

मौसम विभाग दिल्ली एनसीआर में 30 मार्च तक बिजली गिरने की भी संभावना जताई है।

दिल्ली में आपके इलाके में कितना है तापमान

केन्द्रवार आंकड़ों के अनुसार, पालम में न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक है। लोधी रोड में सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक 19.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जबकि रिज में सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक 19.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के समीर ऐप के अनुसार, 43 केन्द्रों में एक्यूआई मध्यम श्रेणी में रहा, जबकि दो केन्द्रों पर खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 ‘गंभीर’ माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *