वाइन शॉप पर पहुंचा बंदर, नमकीन चखते वीडियो वायरल:प्रयागराज के अंदावा चौराहे पर अनोखा नजारा, लोगों ने ली चुटकी

वाइन शॉप पर पहुंचा बंदर, नमकीन चखते वीडियो वायरल:प्रयागराज के अंदावा चौराहे पर अनोखा नजारा, लोगों ने ली चुटकी

प्रयागराज के अंदावा चौराहा स्थित एक वाइन शॉप पर उस समय अनोखा नजारा देखने को मिला, जब एक बंदर अचानक शराब की दुकान पर पहुंच गया। पहले वह शॉप के बाहर बैठा रहा, फिर अचानक लपककर अंदर काउंटर पर जा बैठा। काउंटर पर बैठकर बंदर बड़े आराम से नमकीन चखता रहा। दुकान पर मौजूद लोग यह दृश्य देखकर हैरान रह गए। कोई मजाक में कहने लगा कि “शराब पीने आया है”, तो कोई बोला “हिसाब लेने पहुंचा है।” देखें तस्वीरें… इस पूरे घटनाक्रम को वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। अब यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। ] बंदर ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया, लेकिन कुछ देर के लिए दुकान में हलचल जरूर मच गई। जिसका मजेदार वीडियो वायरल।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *