जामताड़ा |नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत आज जामताड़ा जिला अंतर्गत दोनों नगर निकायों, मिहिजाम नगर परिषद एवं जामताड़ा नगर पंचायत के सभी निर्धारित मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से मतदान प्रक्रिया के लिए सुबह से ही मॉनिटरिंग की जा रही थी। निर्वाचन को निष्पक्ष, भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में स्थापित जिला नियंत्रण कक्ष से सभी मतदान केंद्रों एवं सेक्टर पदाधिकारियों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखते हुए मतदान प्रक्रिया की मॉनिटरिंग की जा रही है। नियंत्रण कक्ष में अध्यक्ष पद, जामताड़ा की निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, अध्यक्ष पद, मिहिजाम के निर्वाची पदाधिकारी सह उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी क्यूम अंसारी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी संतोष कुमार घोष सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी तैनात रहे। जामताड़ा |नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत आज जामताड़ा जिला अंतर्गत दोनों नगर निकायों, मिहिजाम नगर परिषद एवं जामताड़ा नगर पंचायत के सभी निर्धारित मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से मतदान प्रक्रिया के लिए सुबह से ही मॉनिटरिंग की जा रही थी। निर्वाचन को निष्पक्ष, भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में स्थापित जिला नियंत्रण कक्ष से सभी मतदान केंद्रों एवं सेक्टर पदाधिकारियों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखते हुए मतदान प्रक्रिया की मॉनिटरिंग की जा रही है। नियंत्रण कक्ष में अध्यक्ष पद, जामताड़ा की निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, अध्यक्ष पद, मिहिजाम के निर्वाची पदाधिकारी सह उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी क्यूम अंसारी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी संतोष कुमार घोष सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी तैनात रहे।


