स्वतंत्रता सेनानी बाबू कमला राय की मनी जयंती

स्वतंत्रता सेनानी बाबू कमला राय की मनी जयंती

गोपालगंज| कमला राय कॉलेज में स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व विधायक व उच्च शिक्षा संस्थान के संस्थापक बाबू कमला राय की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता प्रो. ऋषिकेश पांडेय ने की। मौके पर महाविद्यालय के पूर्व प्रभारी प्राचार्य प्रो. डीएन पांडेय, प्रो. रुक्साना खातून तथा पूर्व सीसीडीसी प्रो. त्रिभुवन सिंह अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रधान सहायक अविनाश सिंह ने कहा कि उन्होंने उच्च शिक्षा के विकास के लिए महाविद्यालय की स्थापना की और इसके विस्तार के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। प्रो. एमके लाल ने छात्रों को नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहने की प्रेरणा दी। प्रो. त्रिभुवन सिंह ने उनके द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख किया। विजय बहादुर राय ने उस समय के सामाजिक परिवेश का जिक्र करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया। पूर्व प्राचार्य प्रो. रुक्साना खातून तथा प्रो. डीएन पांडेय ने विद्यार्थियों को अनुशासन में रहकर शिक्षा प्राप्त करने और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। मौके पर प्रवीण कुमार पांडेय, प्राचार्य प्रो. एचके पांडेय आदि थे। गोपालगंज| कमला राय कॉलेज में स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व विधायक व उच्च शिक्षा संस्थान के संस्थापक बाबू कमला राय की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता प्रो. ऋषिकेश पांडेय ने की। मौके पर महाविद्यालय के पूर्व प्रभारी प्राचार्य प्रो. डीएन पांडेय, प्रो. रुक्साना खातून तथा पूर्व सीसीडीसी प्रो. त्रिभुवन सिंह अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रधान सहायक अविनाश सिंह ने कहा कि उन्होंने उच्च शिक्षा के विकास के लिए महाविद्यालय की स्थापना की और इसके विस्तार के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। प्रो. एमके लाल ने छात्रों को नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहने की प्रेरणा दी। प्रो. त्रिभुवन सिंह ने उनके द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख किया। विजय बहादुर राय ने उस समय के सामाजिक परिवेश का जिक्र करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया। पूर्व प्राचार्य प्रो. रुक्साना खातून तथा प्रो. डीएन पांडेय ने विद्यार्थियों को अनुशासन में रहकर शिक्षा प्राप्त करने और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। मौके पर प्रवीण कुमार पांडेय, प्राचार्य प्रो. एचके पांडेय आदि थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *