नाबालिग निकली मोनालिसा, बाल-विवाह कर बुरा फंसा पति फरमान खान, जल्द होगा गिरफ्तार?

नाबालिग निकली मोनालिसा, बाल-विवाह कर बुरा फंसा पति फरमान खान, जल्द होगा गिरफ्तार?

Khargone Mahakumbh Viral Girl Monalisa is Minor: सोशल मीडिया पर ‘महाकुंभ वायरल गर्ल’ के नाम से मशहूर हुईं मोनालिसा भोंसले और फरमान की शादी का विवाद अब एक बेहद गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। जिस उम्र को लेकर अब तक कयास लगाए जा रहे थे, उसका सच अब सरकारी दस्तावेजों के जरिए सामने आ गया है। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) की जांच में यह पुख्ता हो गया है कि मोनालिसा ने जब फरमान से निकाह किया था तब वह बालिग नहीं बल्कि नाबालिग थीं यानी उन्होंने बाल-विवाह किया था।

16 साल की उम्र में मोनालिसा ने फरमान से की शादी (Khargone Mahakumbh Viral Girl Monalisa is Minor)

मोनालिसा की उम्र को लेकर 17 मार्च को एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बाद जांच दल ने मध्यप्रदेश के महेश्वर से लेकर केरल तक के दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल शुरू की। जांच में सामने आया कि महेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रिकॉर्ड के अनुसार मोनालिसा की जन्म तिथि 30 दिसंबर 2009 दर्ज है।

Khargone Mahakumbh Viral Girl Monalisa is Minor

केरल में मैरिज रजिस्ट्रेशन में गलत लिखी गई उम्र (Monalisa Farman Khan Marriage)

इस हिसाब से, जब 11 मार्च 2026 को मोनालिसा ने फरमान खान के साथ शादी की, तब उनकी उम्र महज 16 साल 2 महीने के करीब थी। चौंकाने वाली बात यह भी है कि शादी के लिए केरल में विवाह पंजीयन यानी Marriage Registration करवाते समय जन्म की गलत तारीख पेश की गई थी। अब इस खुलासे के बाद पुलिस ने अपहरण और बाल विवाह से संबंधित अन्य गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कर ली है।

Khargone Mahakumbh Viral Girl Monalisa is Minor

परेशान होकर दी थी जान देने की धमकी (Monalisa Farman Khan News)

बता दें, मोनालिसा और फरमान की जब से शादी हुई थी उनकी शादी को ‘लव जिहाद’ बताकर सोशल मीडिया पर खूब निशाना साधा गया था। दबाव बढ़ने पर दोनों ने मीडिया के सामने आकर सफाई दी थी। मोनालिसा ने रोते हुए कहा था, “मैंने अपनी मर्जी से शादी की है, मैंने धर्म नहीं बदला है और हम हिंदू रीति-रिवाज से साथ रह रहे हैं।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि उनका अपना परिवार ही उनकी जान का दुश्मन बना हुआ है। दोनों ने भावुक होकर अपील की थी कि अगर उन्हें परेशान करना बंद नहीं किया गया, तो वे आत्महत्या कर लेंगे।

फिलहाल, उम्र के इस खुलासे ने मोनालिसा के दावों को कमजोर कर दिया है। कानूनन 18 साल से कम उम्र में शादी करना अपराध है, इसलिए अब फरमान खान पर कानूनी शिकंजा कसना तय माना जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *