‘राधा ने तो नहीं पूछा था कान्हा तू मुसलमान है या हिंदू?’ कहने पर ट्रोल हुई मोनालिसा, लोग बोले- वो भगवान है, बराबरी ना करो

‘राधा ने तो नहीं पूछा था कान्हा तू मुसलमान है या हिंदू?’ कहने पर ट्रोल हुई मोनालिसा, लोग बोले- वो भगवान है, बराबरी ना करो

Monalisa Radha Krishna Remark Controversy: महाकुंभ से अचानक सुर्खियों में आईं सोशल मीडिया सेंसेशन मोनालिसा एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गई हैं। इस बार उनके एक वायरल वीडियो ने धार्मिक और सामाजिक बहस को जन्म दे दिया है। वीडियो में उन्होंने प्रेम और धर्म को लेकर ऐसी टिप्पणी कर दी, जिस पर सोशल मीडिया यूज़र्स की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

राधा-कृष्ण का उदाहरण देकर कही बड़ी बात (Monalisa Radha Krishna Remark Controversy)

वायरल वीडियो में मोनालिसा प्रेम के विषय पर बात करते हुए कहती नजर आ रही हैं कि भारत में प्रेम कोई नई बात नहीं है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जब राधा और कृष्णा के बीच प्रेम हुआ था, तब राधा ने कभी ये नहीं पूछा कि कान्हा किस धर्म से हैं। इसी संदर्भ में उन्होंने अपने पति फरमान के साथ अपने रिश्ते का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने दिल से प्रेम किया है।

उनका यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई। कुछ लोगों ने इसे प्रेम के समर्थन में दिया गया बयान बताया, जबकि कई यूजर्स ने इसे धार्मिक संदर्भ से जोड़कर आलोचना शुरू कर दी।

‘अगर फरमान नहीं होते तो मैं टूट जाती’ (Monalisa Radha Krishna Remark Controversy)

वीडियो में मोनालिसा ने यह भी कहा कि उनके जीवन में एक समय ऐसा आया था जब वे बेहद मुश्किल दौर से गुजर रही थीं। उन्होंने बताया कि उस समय फरमान उनके साथ खड़े रहे और उनका सहारा बने। इसी वजह से उन्होंने उनके साथ जीवन बिताने का फैसला किया। हालांकि इस भावनात्मक बयान के बावजूद लोगों का ध्यान ज्यादा उनके राधा-कृष्ण वाले संदर्भ पर ही टिक गया, जिससे विवाद और तेज हो गया।

लोगों ने साधा निधाना (Monalisa Radha Krishna Remark Controversy)

मोनालिसा की इस टिप्पणी के बाद लोगों ने उन पर निशाना साधना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, ‘वो भगवान हैं उनसे बराबरी मत करो।’ वहीं एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘हमारे आराध्य के बारे में ऐसा कहकर आप हद पार कर रही हो।’

Monalisa Trolled For Lord Krishna Remark
Monalisa Trolled For Lord Krishna Remark

महाकुंभ से मिली पहचान

मोनालिसा की लोकप्रियता की शुरुआत महाकुंभ के दौरान वायरल हुए एक वीडियो से हुई थी। उस वीडियो ने उन्हें रातों-रात सोशल मीडिया पर पहचान दिला दी। इसके बाद उन्हें फिल्म का प्रस्ताव भी मिला और वो लगातार चर्चा में बनी रहीं।

लेकिन लोकप्रियता के साथ-साथ विवाद भी उनके साथ जुड़े रहे। पहले उनकी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठे, फिर एक फिल्म निर्देशक पर लगाए गए आरोपों ने मामला सुर्खियों में ला दिया। अब धार्मिक संदर्भ वाले बयान ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

सोशल मीडिया पर बंटी हुई राय

मोनालिसा के इस बयान के बाद इंटरनेट पर दो तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग उनके बयान को प्रेम और इंसानियत के नजरिए से देख रहे हैं, तो कुछ इसे धार्मिक भावनाओं से जोड़कर आलोचना कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि समय ही बताएगा कि उनका यह बयान सही था या गलत।

लगातार हो रहे विवादों के कारण मोनालिसा एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गई हैं। फिलहाल उन्होंने इस पूरे मामले पर कोई अतिरिक्त स्पष्टीकरण नहीं दिया है, लेकिन उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और बहस अभी भी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *