मोइनुल हक स्टेडियम बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट कॉम्प्लेक्स:24 महीने में होगा तैयार, 2 ग्राउंड-16 पिच बनेंगे; राजगीर स्टेडियम में 2026 लास्ट तक होगा मैच

मोइनुल हक स्टेडियम बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट कॉम्प्लेक्स:24 महीने में होगा तैयार, 2 ग्राउंड-16 पिच बनेंगे; राजगीर स्टेडियम में 2026 लास्ट तक होगा मैच

मोइनुल हक स्टेडियम के पुनर्निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। आज बिहार क्रिकेट एसोसिएशन और निर्माण कंपनी सिवांस इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बीच एग्रीमेंट साइन हुई। इस स्टेडियम का निर्माण कार्य 24 महीने के अंदर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस स्टेडियम में दो ग्राउंड बनाए जाएंगे, जिसमें एक इंटरनेशनल और आईपीएल मैच और दूसरा डोमेस्टिक मैच के लिए होगा। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सीईओ मनीष राज ने बताया कि 11 फरवरी को BCA की खेल विभाग के साथ मीटिंग है, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू करने की तारीख तय होगी। ग्राउंड में 12 से 16 पिच का किया जाएगा निर्माण इसमें मुख्य क्रिकेट स्टेडियम, आधुनिक पवेलियन, प्रैक्टिस विकेट, इनडोर अभ्यास सुविधा, खिलाड़ियों के लिए ड्रेसिंग रूम, मीडिया सेंटर और प्रशासनिक ढांचा शामिल रहेगा। परियोजना के अंतर्गत लगभग 300 खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था भी प्रस्तावित है। साथ ही खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, फिटनेस और मैच तैयारी के लिए 12 से 16 पिचों के निर्माण की योजना भी शामिल है। कुल 498 करोड़ रुपये की लागत से इस अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। करीब 30 एकड़ में इसका निर्माण किया जाएगा। 2026 के अंत तक राजगीर में होगा इंटरनेशनल मैच मनीष राज ने बताया कि इस स्टेडियम के निर्माण कार्य को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा, जिसमें प्रथम चरण में मुख्य खेल क्षेत्र और आवश्यक सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इसके पूर्ण होने के बाद बिहार में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन की संभावनाएं बढ़ेंगी। साथ ही स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास और प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण उपलब्ध होगा। इस स्टेडियम में 40000 दर्शकों के बैठने की कैपेसिटी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि 2026 के अंत तक राजगीर इंटरनेशनल स्टेडियम में इंटरनेशनल मैच कराने की तैयारी चल रही है। बैडमिंटन कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट का भी होगा निर्माण इसमें क्रिकेट के अलावा बैडमिंटन कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट, फाइव स्टार होटल, खिलाड़ियों के लिए सभी सुविधाओं से लैस हॉस्टल, रेस्टोरेंट, क्लब हाउस आदि भी होंगे। बारिश का पानी जमा करने की व्यवस्था भी मोइनुल हक इंटरनेशनल क्रिकेट कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुरूप आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम और ड्रेनेज लेयर सिस्टम की सहायता के लिए मेन ग्राउंड रेत आधारित होगा। यह आउट फील्ड मेन ग्राउंड में पानी देने के लिए पॉप अप और रेन गन प्रणाली से भी सुसज्जित होगा। मोइनुल हक स्टेडियम के पुनर्निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। आज बिहार क्रिकेट एसोसिएशन और निर्माण कंपनी सिवांस इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बीच एग्रीमेंट साइन हुई। इस स्टेडियम का निर्माण कार्य 24 महीने के अंदर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस स्टेडियम में दो ग्राउंड बनाए जाएंगे, जिसमें एक इंटरनेशनल और आईपीएल मैच और दूसरा डोमेस्टिक मैच के लिए होगा। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सीईओ मनीष राज ने बताया कि 11 फरवरी को BCA की खेल विभाग के साथ मीटिंग है, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू करने की तारीख तय होगी। ग्राउंड में 12 से 16 पिच का किया जाएगा निर्माण इसमें मुख्य क्रिकेट स्टेडियम, आधुनिक पवेलियन, प्रैक्टिस विकेट, इनडोर अभ्यास सुविधा, खिलाड़ियों के लिए ड्रेसिंग रूम, मीडिया सेंटर और प्रशासनिक ढांचा शामिल रहेगा। परियोजना के अंतर्गत लगभग 300 खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था भी प्रस्तावित है। साथ ही खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, फिटनेस और मैच तैयारी के लिए 12 से 16 पिचों के निर्माण की योजना भी शामिल है। कुल 498 करोड़ रुपये की लागत से इस अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। करीब 30 एकड़ में इसका निर्माण किया जाएगा। 2026 के अंत तक राजगीर में होगा इंटरनेशनल मैच मनीष राज ने बताया कि इस स्टेडियम के निर्माण कार्य को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा, जिसमें प्रथम चरण में मुख्य खेल क्षेत्र और आवश्यक सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इसके पूर्ण होने के बाद बिहार में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन की संभावनाएं बढ़ेंगी। साथ ही स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास और प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण उपलब्ध होगा। इस स्टेडियम में 40000 दर्शकों के बैठने की कैपेसिटी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि 2026 के अंत तक राजगीर इंटरनेशनल स्टेडियम में इंटरनेशनल मैच कराने की तैयारी चल रही है। बैडमिंटन कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट का भी होगा निर्माण इसमें क्रिकेट के अलावा बैडमिंटन कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट, फाइव स्टार होटल, खिलाड़ियों के लिए सभी सुविधाओं से लैस हॉस्टल, रेस्टोरेंट, क्लब हाउस आदि भी होंगे। बारिश का पानी जमा करने की व्यवस्था भी मोइनुल हक इंटरनेशनल क्रिकेट कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुरूप आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम और ड्रेनेज लेयर सिस्टम की सहायता के लिए मेन ग्राउंड रेत आधारित होगा। यह आउट फील्ड मेन ग्राउंड में पानी देने के लिए पॉप अप और रेन गन प्रणाली से भी सुसज्जित होगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *