मोगा पुलिस ने 5 नशा तस्करों को पकड़ा:हेरोइन और नशीली गोलियां बरामद, एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

मोगा पुलिस ने 5 नशा तस्करों को पकड़ा:हेरोइन और नशीली गोलियां बरामद, एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

मोगा पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से हेरोइन और भारी मात्रा में नशीली गोलियां बरामद की हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। थाना सदर के प्रभारी इंस्पेक्टर हरविंद्र सिंह ने बताया कि सहायक थानेदार मनीष कुमार की टीम घल्लकलां क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान साफूवाला निवासी हरजीत सिंह उर्फ जीता को संदेह के आधार पर रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 10 ग्राम हेरोइन मिली। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी गिरफ्तार, हेरोइन बरामद इसी क्रम में, थाना बाघापुराना की सहायक थानेदार बिंद्रपाल कौर ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए घोलिया कलां निवासी गुरविंद्र सिंह उर्फ गौरी और लवप्रीत सिंह उर्फ बिल्ली को पकड़ा। इनके पास से 5 ग्राम हैरोइन और 65 नशीली गोलियां बरामद हुईं। नशे की गोलियां बरामद एक अन्य मामले में, थाना सिटी साउथ के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरविंद्र सिंह भुल्लर के नेतृत्व में सहायक थानेदार गुरदेव सिंह ने मोगा स्थित खूनी मस्जिद के पास से प्रदीप सिंह उर्फ पम्मा को गिरफ्तार किया। उसके पास से 52 नशीली गोलियां बरामद की गईं। रिमांड पर लेगी पुलिस इसके अतिरिक्त, थाना अजीतवाल के सहायक थानेदार बलजिंद्र सिंह ने कोकरी कलां निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ प्रीत को 28 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उन्हें जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा। नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *