मोगा पुलिस ने 10 किलो डोडा पोस्त पकड़ा:एक नशा तस्कर गिरफ्तार, कार जब्त; आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज

मोगा पुलिस ने 10 किलो डोडा पोस्त पकड़ा:एक नशा तस्कर गिरफ्तार, कार जब्त; आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज

मोगा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सफलता हासिल की है। थाना बधनी कलां पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। थाना प्रभारी ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस टीम ने मारुति कार (नंबर PB-10-AD-0129) को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से यह नशीला पदार्थ बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमनदीप सिंह उर्फ मंधीप पुत्र तारा सिंह निवासी गांव बुर्ज हमीरा, जिला मोगा के रूप में हुई है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस बोली- आरोपीको रिमांड पर लिया जाएगा इस मामले की जांच हवलदार जगसीर सिंह कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि इस नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा सके। मोगा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि नशा तस्करी से संबंधित कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *