मोदी असम के कलियाबोर में अमृत-भारत ट्रेन का इनॉगरेशन करेंगे:दोपहर में प. बंगाल के सिंगूर जाएंगे; ₹830 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का इनॉगरेशन, फिर रैली करेंगे

मोदी असम के कलियाबोर में अमृत-भारत ट्रेन का इनॉगरेशन करेंगे:दोपहर में प. बंगाल के सिंगूर जाएंगे; ₹830 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का इनॉगरेशन, फिर रैली करेंगे

पीएम मोदी का रविवार को असम और प. बंगाल दौरे का दूसरा दिन है। पीएम शनिवार शाम असम पहुंचे थे। वे रात में यहीं रुके। आज सुबह 11 बजे कलियाबोर जाएंगे। यहां ₹6,957 करोड़ के काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर की आधारशिला रखेंगे। यह एक प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट है जिसका मकसद ट्रैफिक जाम को कम करना और UNESCO विश्व धरोहर स्थल के आसपास वन्यजीवों की रक्षा करना है। पीएम दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों- डिब्रूगढ़-गोमती नगर (लखनऊ) और कामाख्या-रोहतक को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे। फिर जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 3 बजे मोदी असम से पश्चिम बंगाल लौटेंगे। यहां के सिंगूर के बालागढ़ में एक्सटेंडेड पोर्ट गेट सिस्टम का इनॉगरेशन करेंगे। इसके अलावा रेलवे कनेक्टिविटी सहित ₹830 करोड़ के डेवलेपमेंट प्रोजेक्ट्स का भी इनॉगरेशन करेंगे। फिर 3:45 बजे रैली करेंगे। पीएम का असम-प. बंगाल दौरे का पहला दिन असम में बोले- कांग्रेस ने घुसपैठियों से जमीन पर कब्जा कराया पीएम मोदी ने असम में कहा कि कांग्रेस असम को अपना नहीं मानती। आजादी के बाद असम के सामने कई चुनौतियां थीं। कांग्रेस ने समस्या का समाधान नहीं निकाला। जब जरूरत अपने लोगों के जख्म भरने, उनकी सेवा करने की थी तब कांग्रेस ने घुसपैठियों की सेवा की। ये घुसपैठिये कांग्रेस के कट्टर वोटर हैं। ये लोग जमीन पर कब्जा करते रहे, कांग्रेस उनकी मदद करती रही। हिमंता सरकार आज लाखों बीघा जमीन को घुसपैठियों से मुक्त करा रही है। एक समय यहां आए दिन रक्तपात होते थे, आज संस्कृति के रंग सज रहे हैं। पहले जहां, कर्फ्यू का सन्नाटा होता था। आज संगीत गूंज रहा है। पीएम गुवाहाटी के सरुसजाई स्टेडियम में आयोजित ‘बागुरुम्बा दोहोउ 2026’ में शामिल हुए थे। यह बोडो समुदाय का पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम है। इससे पहले एयरपोर्ट से स्टेडियम तक पीएम ने रोड शो निकाला। प. बंगाल में कहा- पत्थरदिल सरकार की बंगाल से विदाई जरूरी पीएम ने कहा बंगाल के कई इलाकों में आबादी का संतुलन बिगड़ रहा है। टीएमसी घुसपैठियों को वोटर बना रही। गरीबों का हक छीना जा रहा है। भाजपा सरकार बनते ही घुसैपठियों पर एक्शन लिया जाएगा। टीएमसी ने यहां आयुष्मान योजना लागू नहीं होने दी। ऐसी पत्थर दिल सरकार की बंगाल से विदाई जरूरी है। टीएमसी वालों को आपकी तकलीफ की कोई चिंता नहीं है। वो अपनी तिजोरी भरने में जुटे हैं। मैं चाहता हूं कि देश की तरह बंगाल के गरीबों को 5 लाख का मुफ्त इलाज मिले, यहां आयुष्मान भारत योजना लागू हो। बंगाल देश का एक मात्र ऐसा राज्य है। यहां ये योजना लागू नहीं होने दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *