प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान दौरे पर आ रहे हैं। वे अजमेर में सभा को संबोधित करेंगे। वे साढ़े 23 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास 28 फरवरी को करेंगे। चर्चा है कि इस दौरान वे जयपुर मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (JMRC) के मेट्रो फेज-2 की आधारशीला रख सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक मेट्रो फेज-2 प्रोजेक्ट टोंक रोड पर रिंग रोड के प्रहलादपुरा से शुरू होकर सीकर रोड पर टोरडी मोड़ तक बनाया जाना प्रस्तावित है। इस प्रोजेक्ट को कुल 7 चरणों में बनाने की प्लानिंग है। इसका पहला चरण टोंक रोड पर प्रहलादपुरा से पिंजारापोल गोशाला तक बनेगा। इस पहले चरण में 10 एलीवेटेड स्टेशन बनाए जाएंगे। अगले सप्ताह कंपनी फाइनल कर वर्कऑर्डर होगा जारी
JMRC सूत्रों के मुताबिक पिछले साल मेट्रो फेज-2 प्रोजेक्ट के पहले पैकेज का टेंडर किया गया है, जो लगभग फाइनल स्टेज में है। संभावना है कि आगामी सप्ताह तक कंपनी फाइनल करके वर्कऑर्डर जारी कर दिया जाएगा। 1145 करोड़ रुपए से ज्यादा का प्रोजेक्ट
इस फेज-2 के पैकेज-प्रथम के निर्माण के लिए 1145.14 करोड़ रुपए की लागत आएगी। करीब 11.4 किलोमीटर लंबाई के इस पैकेज को पूरा करने के लिए करीब 34 माह का समय निर्धारित किया है। दूसरे पैकेज में एयरपोर्ट को मिलेगी कनेक्टिविटी
सूत्रों के मुताबिक दूसरे चरण में एयरपोर्ट को कनेक्टिविटी दी जाएगी। दूसरे चरण में पिंजरापोल गोशाला से सांगानेर एयरपोर्ट होते हुए बीटू बाइपास तक बनाया जाएगा। ये चरण अंडरग्राउंड बनेगा। …….. यह खबर भी पढ़ें… PM मोदी 28 फरवरी को अजमेर आएंगे:राजस्थान में 23,500 करोड़ के विकास कामों का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे; 21 हजार युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को अजमेर के दौरे पर आएंगे। पीएम मोदी यहां से राजस्थान को 23,500 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे। इस दौरान वे कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। साथ ही, ‘रोजगार उत्सव’ में 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के दौरे की जानकारी दी। (पूरी खबर पढ़ें)
जयपुर एयरपोर्ट तक मेट्रो चलाने की तैयारी:फेज-2 को लेकर अहम बैठक, एयरपोर्ट के तीनों टर्मिनल को मेट्रो से जोड़ने पर सहमति जयपुर में मेट्रो फेज-2 के विकास को गति देने की दिशा में दिसंबर 2025 को अहम कदम उठाया गया था। जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जयपुर मेट्रो और हवाई अड्डा प्रशासन के बीच समन्वय बैठक आयोजित की गई, जिसमें हवाई अड्डे तक मेट्रो विस्तार और सभी टर्मिनलों को जोड़ने की योजना पर गहन चर्चा हुई थी। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य यात्रियों के लिए सफर को आसान बनाना और शहर में बेहतर पब्लिक ट्रांसपोर्ट उपलब्ध कराना रहा। (पूरी खबर पढ़ें)


